स्मोकिंग खान के बाद अब स्मोकिंग कपूर

रॉकस्टार रणबीर कपूर जो कि आजकल दीपिका पादुकोन के साथ राजस्थान में ये जवानी है दीवानी की शूटिंग कर रहे हैं को उदयपुर की कोर्ट ने पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीने के चलते 26 जून को कोर्ट में पेश होने को बोला है।
ज्ञात हो कि उदयपुर के वर्नाकुलर न्यूजपेपर ने स्मोकिंग करते हुए रणबीर कपूर की तस्वीर छापी थी जिसके चलते हरीश वैश्नव ने उदयपुर की कोर्ट में रणबीर के खिलाफ दफा 156(3) के तहत शिकायत दर्ज हुई।
घण्टा घर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज हरेन्द्र सिंह ने एक न्यूज़पेपर को बताया शनिवार रात समन की कॉपी हमें प्राप्त हुई है। रणबीर पर राजस्थान के स्मोकिंग प्रीवेन्शन एक्ट के सेक्शन 5 के तहत चार्ज लगाया है। हमारी पुलिस अगले हफ्ते मुम्बई जाकर उन्हें समन सौंप देंगे।
रणबीर कपूर रणबीर कपूर स्मोकिंग करते दिखे शाहरुख खान ranbir kapoor ranbir kapoor found smoking shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications