शाहरुख खान के नक्शे कदम पर चले रणबीर कपूर, 'एनिमल' के लिए तैयार की खास योजना

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब खबर आई है कि आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर सुपरस्टार शाहरुख खान के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं और फिल्म के लिए दुबई में खास योजना बना रहे हैं।
एनिमल के लिए रणबीर कपूर की खास योजना-
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी बहुचर्चित फिल्म 'एनिमल' को हिट कराने के लिए जी जान लगा रहे हैं। यही वजह है कि अब एक्टर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के नक्शे कदमों पर चल पड़े हैं। शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों पठान और जवान की झलक दिखाने के लिए बुर्जे खलीफा पर खास तैयारी की थी।
लेटेस्ट अपटेड के मुताबिक, नीतू कपूर के बेटे और आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म एनिमल की कुछ झलकियां बुर्ज खलिफा पर दिखाई जाएंगी। फिल्म से 60 सेकेंड का एक वीडियो बुर्ज खलिफा पर देखने को मिलेगा।
आपको बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर बुर्ज खलिफा पर दिखाया गया था। वहीं इस ग्रैंड इवेंट के दौरान रणबीर कपूर के साथ फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे एक्टर बॉबी देओल भी हिस्सा लेंगे।
रणबीर और रश्मिका का फिल्म एनिमल-
बहुचर्चित फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी भी खास भूमिका अदा करते नजर आएंगे। फिल्म का दमदार ट्रेलर देखने के बाद फैस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता के रोल में नजर आएंगे, तो वहीं रश्मिका मंदाना रणबीर की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। आपको बता दें कि फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












