बर्थडे पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर का शमशेरा से दमदार लुक, देखें पोस्टर

रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर यशराज फिल्म्स ने उनकी आने वाली फिल्म शमशेरा का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। दमदार पोस्टर में रणबीर कपूर का अंदाज देखा जा सकता है। हाल में ही शमशेरा की रिलीज डेट की घोषणा भी मेकर्स ने की थी।

करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित शमशेरा में रणबीर कपूर के अपोसिट वाणी कपूर नजर आएंगी। जोकि वर्ल्ड वाइड 18 मार्च 2022 को रिलीज हो रही है। रणबीर कपूर का इस बार ऐसा अवतार देखने को मिलने वाला है जिसे अब तक दर्शकों ने नहीं देखा था। यशराज फिल्म्स द्वारा शमशेरा से रणबीर कपूर का लुक शेयर किया है जिसे देख इस फिल्म के बारे में अंदाजा लगाना आसान हो जाएगा।

Ranbir Kapoor

पहला मौका है जब शमशेरा जैसी फिल्म में वाणी कपूर और रणबीर कपूर की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों को साथ में देखना काफी दिलचस्प होगा। इन दोनों के अलावा संजय दत्त भी नजर आएँगे।

रणबीर कपूर की अपमकिंग फिल्मों की बात करें तो वह शमशेरा के अलावा करण जौहर व अयान मुखर्जी की आगामी बिग बजट फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोसिट उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट नजर आएंगी। साथ ही अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज व मौनी रॉय जैसे कलाकार भी दिखेंगे।

रणबीर कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की बात करें तो वह अपना जन्मदिन मनाने गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ जोधपुर पहुंचे हैं। दोनों ने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर सेलिब्रेशन का मन बनाया और दोनों एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X