रणबीर ने दिया दीपिका को गिफ्ट, कैटरीना नाराज!
एक अनार सौ बीमार वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी रणबीर कपूर की भी कुछ यही हालत है। बेचारे अपनी दो दो करीबी फीमेल दोस्तों के बीच आजकल पिसे जा रहे हैं। दीपिका पादुकोण एक ओर रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रैंड रह चुकी हैं तो दूसरी तरफ कैटरीना के साथ आजकल रणबीर कपूर की नजदीकियां बढ़ रही हैं। कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण दोनों ही रणबीर कपूर के साथ हिट फिल्में दे चुकी हैं लेकिन आज भी लोगों को रणबीर कपूर के साथ दीपिका ही जोड़ी भाती है और इस बात से कैटरीना कैफ को काफी जलन भी होती है। खबर के अनुसार हाल ही में आई फिल्म ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया और फिल्म की सफलता से खुश होकर रणबीर कपूर ने दीपिका को कोई बहुत ही खूबसूरत गिफ्ट दिया है।
सुनने में आ रहा है कि कैटरीना कैफ भी इस खूबसूरत गिफ्ट की दीवानी हो गयी हैं और उन्हें इस बात का बहुत बुरालगरहा है कि दीपिका पादुकोण को वोगिफ्टक्यों मिला है। जब इसबात की खबर रणबीर कपूर ने दीपिका को दी और उन्हें बताया कि कैटरीना कोभी वो गिफ्ट काफी पसंद आ रहा है तो दीपिका काफी जल भुन गयी हैं। हालांकि हमेशा की तरह इस बार भी दीपिका चुप चाप अपने दिलकी बात अपने तक ही रखे हैं लेकिन लोगो के बीच इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हर कोई इस बात को लेकर चर्चा कर रहा है कि आखिर वो कौन सा गिफ्ट है जो जिस पर कैट का दिल आया है।
ज्ञात हो कि हाल ही में कैटरीना का जन्मदिन था और इस मौके पर रणबीर कपूर ने कैटरीना को भी एक बहुमूल्य तोहफा दिया है। रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ के लिए हीरे की बालियां खरीदीं और वो भी साउथ मुंबई में स्थित एक ज्वैलरी शॉप से।


Click it and Unblock the Notifications











