जूनियर राजकपूर 'रणधीर' हुए सुपर जूनियर राजकपूर 'रणबीर' के फैन!

रणबीर कपूर निश्चित रूप से इस समय के सबसे बेस्ट अभिनेता है। ये बात उन्होंने अपनी हर फिल्म में साबित की है। जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो सबने उन्हें केवल कपूर खानदान के नाम के बल पर इंडस्ट्री में आने का आरोप लगाया लेकिन रणबीर ने अपने काम से सबकी बोलती बंद की।

अब रणबीर जब इतनी बड़ी फैमिली से जुड़े हों तो घर में एक दो फैन तो होंगे ही। तो लीजिए भई अब रणधीर कपूर यानि करिश्मा और करीना के पापा और रणबीर के बड़े पापा उनके बहुत बड़े फैन हो गए हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में रणधीर ने कहा कि रणबीर कपूर इस पीढ़ी के सबसे काबिल अभिनेता हैं। इतना ही नहीं मौजूदा स्टार्स में उनके फेवरिट रणबीर ही हैं। रणबीर की तारीफों के पुल बांधना यहीं खत्म नहीं हुआ। रणधीर की मानें तो कि रणबीर कपूर बेहद गंभीर और अच्छे कलाकार हैं। वह अच्छा काम कर रहे हैं और अच्छी फिल्मों का चुनाव कर रहे हैं।

गौरतलब है कि रणधीर कपूर अपने ज़माने के बहुत ही काबिल अभिनेता थे। फिलहाल वो फिल्मों में स्पेशल रोल में दिखते हैं। हाल ही में उन्होंने सुपर नानी और हाउसफुल 2 और रमैया वस्तावैया जैसी फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X