रणबीर कपूर ने माहिरा खान के साथ वायरल तस्वीरों पर दिया बयान..जानिए क्या कहा
रणबीर कपूर और माहिरा पिछले दो दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं और वजह उनकी तस्वीरें जिसे शायद ही किसी ने अब तक नहीं देखा होगा। रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की न्यूयॉर्क में साथ स्मोकिंग करते और क्वालिटी टाइम बिताते तस्वीरें वायरल हुईं जिसके कारण माहिरा खान पर पाकिस्तान में निशान साधा जा रहा है।
अब रणबीर कपूर ने खुद इस पूरी घटना पर एनडीटीवी को अपना बयान दिया है और कहा है कि "मैं माहिरा को पिछले कुछ महीनों से जानता हूं और खसाकर एक इंसान के तौर पर मैं उनकी काफी इज्जत करता हूं। ये बहुत गलत है कि उन्हें इस तरह से जज किया जा रहा है।इससे भी ज्यादा दुख की बात है कि वो महिला हैं इसलिए उनके ऊपर निशाना साधा जा रहा है। मैं आपसे निवेदन करता हूंं कि निगेटिविटी ना फैलाएं और भगवान की दी हुई खूबसूरत जिंदगी को इंज्वॉय करें। P,S: स्मोकिंग और नफरत दोनों स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।"

रणबीर कपूर ने बयान देकर लोगों को करारा जवाब जरूर दे दिया है। उम्मीद है कि उनके इस बयान पर माहिरा खान पर निशाना नहीं साधा जाएगा और ये बात यहीं खत्म हो जाएगी। रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने भी इम मामले पर बयान देते हुए कहा कि "रणबीर एक यंग स्टार है। सिंगल है..जवान है। वो किसी से भी मिल सकता है। अगर लोग उसकी निजी जिंदगी में दखल देंगे तो ये ठीक नहीं है। वो जवान लड़का है। किसी भी लड़की से मिले, मैं इसमें दखल नहीं देना चाहता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











