Sanju Leak: 1 दिन में ही HD में लीक हुई फिल्म, सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस भड़के
Recommended Video

रणबीर कपूर की फिल्म संजू रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को ऑडिएंस की ताबड़तोड़ तारीफें मिल रही हैं। रिलीज से ठीक एक दिन पहले संजू में संजय दत्त की एंट्री वाला सीन लीक हो गया था। वहीं इसी बीच संजू के लिए एक बुरी खबर आ रही है। इसके चलते फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ये खबर संजू के मेकर्स की पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर से फैंस भी खूब गुस्साए हुए हैं।
[Sanju: रिलीज होते ही रेस 3 को तगड़ी टक्कर, 2018 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, एकदम ब्लॉकबस्टर]
दरअसल, संजू रिलीज के पहले दिन की सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। ये फिल्म टौरेंट पर लीक कर दी गई है। गुस्साए फैंस इस पायरेसी के स्क्रीनशॉट शेयर करते सीबीएसी के प्रति नाराजगी जता रहे हैं। ट्विटर पर #SanjuLeaked के साथ लोग इसके खिलाफ पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि संजू आज ही रिलीज हुई है। वहीं कल स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद एक सेलेब्रिटी ने इस फिल्म का सप्राइज लीक कर दिया था। जो संजू में संजय दत्त का एंट्री सीन था। सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं।

वहीं कल ही खबर आई थी कि ट्रेलर में दिखाया गया टॉयलेट लीक वाला सीन CBFC ने फिल्म से कटवा दिया है। ऐसे साइबर क्राइम वाकई दुर्भाग्यपूर्ण हैं, इनसे न सिर्फ फिल्म मेकर्स का काफी माली नुकसान होता है बल्कि एक पूरी टीम की सालों की मेहनत पर भी पानी फिर जाता है। वहीं संजू सिर्फ एक ही फिल्म नहीं है, ऐसे हरकतों बॉलीवुड की कई और बड़ी फिल्मों के साथ भी हो चुकी हैं। आगे जानें सलमान की संजू से पहले सोशल मीडिया पर कौन-कौन की फिल्में सोशल मीडिया पर हो चुकी हैं लीक।


Click it and Unblock the Notifications