संजू को लेकर एक और तगड़ी खबर, अब बाहुबली और दंगल का ये रिकॉर्ड भी तोड़ेगी
2018 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी संजू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई के साथ सलमान खान की बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ दिया है। 20 दिनों में राजकुमार हिरानी की इस फिल्म ने 322 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं रणबीर कपूर स्टारर संजू ने दुनिया भर में भी कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। इस फिल्म की वर्डवाइड कमाई 500 करोड़ के पार जा चुकी है। वहीं ऐसे में संजू को लेकर एक और धमाकेदार खबर आ रही है।

दरअसल, खबरें आ रही हैं कि अब संजू को चीन में भी रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि चीन के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इस फिल्म में बड़ी दिलचस्पी दिखाई है। जिसके बाद हो सकता है कि इस साल के अंत तक इसे चीन में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले आमिर खान की दंगल और प्रभास की फिल्म बाहुबली चीन में ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी हैं। भारत की कई फिल्में चीन में जबरदस्त रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं। वहीं भारत में संजू की कमाई देखकर माना जा रहा है कि संजू दंगल और बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
[100 करोड़ी फिल्म- दो सुपरस्टार और 1 दिन, होगा किस्मत का फैसला, Hit या Flop?]
वहीं दूसरी तरफ संजू डिजिटल प्लैटफॉर्म पर भी वबाल काटने की तैयारी में है। संजू के डिजिटल राइट्स हॉट स्टार और नेटफ्लिक्स दोनों को ही दिए गए हैं। जल्द ही ये फिल्म डिजिटली भी देखने को मिलेगी। देखा जाए तो संजू को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला है। मल्टीप्लेक्स ही नहीं, सिंगल स्क्रीन पर भी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह इस साल की सातवीं 100 करोड़ी फिल्म है। वहीं, पद्मावत के बाद दूसरी 300 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। यह 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications