Animal: फिर टली रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की रिलीज डेट, 3 महीने से ज्यादा की देरी, यहां जानें असली वजह!

Animal release postponed: रणबीर कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट एक बार फिर टल चुकी है। हाल ही में एक टीजर के साथ फिल्म का माहौल काफी जबरदस्त बनाया गया था, लेकिन फिर इसके आगे बढ़ने की खबर आ गई। फिल्म अब 11 अगस्त को नहीं, बल्कि 1 दिसंबर 2023 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। खासकर फिल्म के पोस्टर और टीजर में रणबीर कपूर के खूंखार लुक को देखने के बाद, उम्मीदें और भी बढ़ चुकी हैं।
11 अगस्त को एनिमल दो और फिल्मों के साथ क्लैश हो रही थी, सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार स्टारर OMG 2.. अफवाहें शुरु हो गईं कि इसी क्लैश की वजह से एनिमल को आगे बढ़ा दिया गया है। बहरहाल, बता दें कि फिल्म के पोस्टपोन होने की कुछ और ही बड़ी वजह है।
35 गानों के पोस्ट प्रोडक्शन में लगेगा समय
फिल्म के पोस्टपोन होने के बारे में बात करते हुए निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने बताया, "फिल्म की गुणवत्ता सुधारने के लिए मेकर्स ने इसे आगे बढा रहे हैं। इस फिल्म में 7 गाने हैं और उन गानों को पांच भाषाओं में अलग-अलग फिल्माया गया है। इस तरह हमारे पास 35 गानें हैं जिनकी पोस्ट प्रोडक्शन में वक्त लगेगा। दर्शकों को ऐसा महसूस नहीं करवाना चाहते हैं कि फिल्म हिंदी से तेलुगु या तमिल में डब की हुई है.. बल्कि उन्हें लगना चाहिए कि फिल्म उनकी अपनी ही भाषा में बनी है।"
एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है।
एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











