अपनी एक्स गर्लफ्रैंड के साथ कंफरटेबल हैं रणबीर कपूर
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर एक्ट्रेसेस एक साथ सेट पर इतना वक्त बिताते हैं कि उनके बीच कभी कभी प्यार का रिश्ता बन जाता है। ये रिश्ता तब तक चलता है जब तक फिल्म की शूटिंग। इधर फिल्म रिलीज हुई कि दोनों एक्टर अलग अलग और फिर दूसरी फिल्म के स्टार के साथ उनका नया रिश्ता। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ भी कुछ ऐसा ही है। पिछले कई सालों से रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच अफेयर चल रहा था लेकिन करीब एक साल पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गये। फिर नयी फिल्मों के साथ रणबीर और दीपिका का नया प्यार हुआ और अब एक बार फिर से ये जवानी है दीवानी फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और दीपिका फिर से एक दूसरे के करीब आ गये हैं। खबर के अनुसार आजकल रणबीर को कहते हुए सुना जा रहा है कि उन्हें दीपिका पादुकोण के साथ काम करने में बहुत कंफरटेबल महूसूस होता है। साथ ही दीपिका को भी रणबीर के साथ वक्त बिताना काफी अच्छा महूसूस हो रहा है।
कुछ ही दिन पहले रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोण के साथ काम करने में बहुत कंफर्ट महसूस होता है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने पहले भी फिल्म बचना ए हसीनों साथ में की थी फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणबीर की जोड़ी सभी को बेहद पसंद आई थी। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का अफेयर उसी समय से शुरु हुआ था और फिर फिल्म के रिलीज होने के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच दूरियां आनी शुरु हो गयीं। दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू भी अपनी पीठ पर बनाया था लेकिन ब्रेकअप के बाद उन्होंने उस टैटू को भी निकलवा दिया।
ये जवानी है दीवानी फिल्म दोनों को एक बार फिर से करीब ले आई है। रणबीर और दीपिका पादुकोण आजकल एक दूसरे के काफी करीब देखे जा रहे हैं। हाल ही में प्रेस मीट के दौरान जब मीडिया ने दीपिका से पूछा कि क्या फिल्म की पब्लिसिटी के लिेए वो टैटू बनवाएंगी तो रणबीर को इस बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि हमारी कुछ पर्सनल लाइफ भी है तो बेहतर होगा कि आप इस तरह के प्रश्न ना पूछें और प्रेस मीट को प्रेस मीट तक ही सीमित रखें। अब देखना ये है कि दीपिका और रणबीर का ये कंपर्ट लेवल उनके रिश्ते को कहां तक ले कर जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
