रणबीर जैसे कई लोग धरे गये हैं एयरपोर्ट पर
आज बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर 50 हजार जुर्माना देना पड़ा है। वो लंदन से ड्यूटी फ्री सामान लेकर आ रहे थे लेकिन कस्टम अधिकारियों की नजरों से बच नहीं पाये। जैसे ही उन्होंने अपने आप को कस्टम अधिकारियों से बचाने की कोशिश की वो पकड़ लिये गये।
रणबीर पर इस सामान की जानकारी छिपाने का आरोप लगा। कस्टम अधिकारियों ने उनसे तीन घंटे पूछताछ की और उसके बाद उनके ऊपर 50 हजार रूपए जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। रणबीर लंदन से मुंबई लौट रहे थे और उनके पास से बिना ड्यूटी का सामान बरामद किया गया था।
हालांकि मीडिया से रणबीर कपूर ने इस बारे में कोई बात नहीं की है। वो मीडिया से इस मामले में छुपते-छुपाते ही रहे।लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है कि कोई फिल्मी हस्ती कर चोरी के इल्जाम में पकड़ी गयी है। इससे पहले भी पहले भी फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारे टैक्स चोरी में पकड़े गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications