..................... Ranbir Kapoor excited to work with Govinda in 'Jagga Jasoos' not Katrina Kaif - Hindi Filmibeat

कैट के लिए नहीं गोविंदा के लिए बेताब जग्गा जासूस

सुनकर हैरानी हुई ना लेकिन सच यही है कि बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर..अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' को लेकर खासा उत्साहित हैं इसलिए नहीं कि इस फिल्म में वह अपनी तथाकथित प्रेमिका कैटरीना कैफ के साथ काम कर रहे हैं बल्कि इसलिए क्योंकि वह इस फिल्म में पहली बार अभिनेता गोविंदा के साथ काम करने जा रहे हैं।

मालूम हो कि फिल्म में गोविंदा, रणबीर के स्टेप फॉदर का रोल कर रहे हैं। रणबीर कहते हैं, "मैं इस फिल्म के लिए बहुत बेताब हूं क्योंकि हम सभी एक अभिनेता और डांसर के रूप में कहीं न कहीं गोविंदा से प्रभावित हैं। फिल्म में वह मेरे सौतेले पिता बनेंगे, मेरे लिए यह रोमांचक मौका है। मुझे उम्मीद है कि 'जग्गा जासूस' उनकी प्रतिभा को सही मंच देगी।"

इस फिल्म की एक और खास बात है औऱ वह यह कि इस फिल्म के जरिये फिल्म प्रोडक्शन में उतरने जा रहे हैं। जिसको लेकर उनके और उनके परिवार वाले काफी उत्साहित हैं।
।रणबीर कहते हैं, "निर्माता के तौर पर मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है। मैं अनुराग बसु के साथ दोबारा काम कर रहा हूं और फिल्मों को लेकर हमारी खास विचारधारा है। हम यहां अच्छी और मनोरंजक फिल्में बनाने के लिए हैं।"

'बर्फी' की सफलता के बाद, अनुराग बसु के साथ रणबीर की यह दूसरी फिल्म होगी। इसके साथ ही 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के बाद वह फिर से कैटरीना के साथ नजर आएंगे। रणबीर-कैट के अलावा तीसरी हिरोईन प्रियंका चोपड़ा या आलिया में से कोई एक है जिसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X