बेशरम में बजाएंगे रणबीर प्यार की घंटी!

ये जवानी है दीवानी के डांस नंबर बद्तमीज दिल से लोगों को कमर मटकाने पर मजबूर कर देने वाले एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर से एक ऐसा ही तड़कते फड़कते डांस नंबर के साथ तैयार हैं। इस साल के अंत में रिलीज होने जा रही फिल्म बेशरम के लिए भी रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा ही लोगों को डांस फ्लोर पर आने को मजबूर कर देने वाला डांस नंबर तैयार किया है जिसका नाम है प्यार की घंटी। इस डांस नंबर को जल्द ही बेशरम फिल्म की टीम रिलीज करेगी। खबर के मुताबिक बेशरम की प्रोडक्शन टीम से दो दिन की छुट्टी लेकर रणबीर कपूर ने इस गाने के वीडिया का फर्स्ट कट चेक करने किया है।

सूत्रों के अनुसार इस गाने के जरिये ही रणबीर कपूर फिल्म में अपना इंट्रोडक्शन देंगे। और रणबीर चाहते हैं कि उनके दर्शक इस गाने को भी पसंद करें जैसा कि उन्होंने ये जवानी है दीवानी फिल्म के गाने को किया था। हाल ही में रणबीर कपूर मुंबई से श्री लंका गये थे ताकि वो इस गाने के फर्स्ट लुक को देख सकें। क्योंकि रणबीर कपूर जाते हैं कि ये गाना बद्तमीज दिल की तरह ही फैन्स को डांस करने पर मजबूर कर दे। फिल्हाल रणबीर कपूर अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म बॉम्बे वैलवेट की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म पहली बार रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

Ranbir Kapoor is all set to ring Pyaar Ki Ghanti

बेशरम फिल्म के कुछ सूत्रों के अनुसार रणबीर कपूर बेशरम फिल्म के प्रोडक्शन से भी काफी जुड़े हुए हैं। वो लगातार अपनी टीम के साथ जुडे़ रहते हैं और अक्सर फिल्म के पोस्ट प्रोक्शन के काम को भी देखते रहते हैं। वो इस बात को लेकर भी काफी उत्सुक थे कि फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर लोगों की क्या राय थी। सूत्र के अनुसार रणबीर कपूर इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। प्यार की घंटी गाना रणबीर कपूर को फिल्म में इँट्रोड्यूस करेगा साथ ही ये गाना रणबीर के किरदार के बारे में भी बहुत कुछ बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X