रणबीर की एक्स दीपिका 'बेवकूफ' नहीं- कैटरीना कैफ!
ये फिल्म इंडस्ट्री है यहां पर कौन कब किसके साइड होगा ये कोई नहीं जानता। लेकिन हर एक शख्स के किसी के साइड लेने के पीछे एक अलग ही कहानी होती है। हम बात कर रहे हैं कैटरीना कैफ की जिनके ब्वॉयफ्रैंड रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रैंड हैं दीपिका पादुकोण।
हाल ही में कैटरीना कैफ ने एक स्टेटमेंट दिया कि दीपिका पादुकोण बेवकूफ नहीं हैं, ना ही रणबीर कपूर या कैटरीना कैफ खुद। इस स्टेटमेंट के पीछे की कहानी कुछ यूं है। हुआ कुछ यूं कि हाल ही में 'तमाशा' की रैप अप पार्टी के दौरान दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के साथ कैटरीना कैफ भी नज़र आईं।
खबर ये आई की कैटरीना कैफ को बुलावा नहीं आया था लेकिन वो पहुंच गयीं और उनके आने से दीपिका व रणबीर काफी अपसेट हो गये। खैर ये तो थी गॉसिप लेकिन कैटरीना इस बात से काफी नाराज हैं। तो आइये जानते हैं क्या थी ये गॉसिप और क्या था कैटरीना कैफ का रिस्पॉंस।


Click it and Unblock the Notifications


