बर्फीली वादियों में रनबीर कपूर का मौत से सामना
बॉलीवुड के नये हीरों में सबसे सेक्सी और टैलेंटेड माने जाने वाले रनबीर कपूर आजकल कश्मीर की बर्फीली वादियों में शूटिंग कर रहे हहैं। शूटिंग के दौरान ऐसाहादसा हुआ कि उनकी आंखों के सामने मौत नाच उठी। रनबीर कपूर निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार की शूटिंग के लिए पहलगाम में हैं। वहां एक सीन की शूटिंग के दौरान ये हादसा हुआ।
रनबीर कपूर बर्फ में स्नोमोबाइल में बैठे हुए थे। स्नोमोबाइल की स्पीड अनियंत्रित हो जाने की वजह से रनबीर कपूर खा में गिरते-गिरते बचे। स्नोमोबाइल एक स्पीड बैरियर को तोड़ते हुए रुकी। सूत्र के मुताबिक, हादसे के वक्त पूरी टीम वहीं मौजूद थी और लोग ये नजारा देख कर धक से रह गए। निर्देशक इम्तियाज अली समेत सभी की धड़कनें मानों रुक सी गईं।
खुदा के खैर से रनबीकर कपूर का इस हादसे में बाल भी बांका नहीं हुआ हालांकि हादसे से दहले निर्देशक ने शूटिंग रद्द करने का मन बना लिया। लेकिन रनबीर नहीं माने और उन्होने बिना घबराए सीन की शूटिंग पूरी की। दरअसल रनबीर जल्द से जल्द रॉकस्टार की शूटिंग पूरी कर बर्फी की तैयारी शुरू करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











