कबीर सिंह के बाद अब रणबीर कपूर के साथ धमाका करेंगें संदीप रेड्डी- सामने आई बड़ी खबर!
शाहिद कपूर का धमाकेदार फिल्म कबीर सिंह से पूरे देश में छा जाने वाली निर्देशिक संदीप रेड्डी वंगा को और उनके अगल प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि कबीर सिंह ने अलोचनाओं के साथ साथ लोगों का काफी प्यार भी बटोरा और बड़ी बनकर सामने आई लेकिन अब वो अगरी फिल्म के लिए तैयार हैं। खबर है कि अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए संदीप ने सुपरस्टार रणबीर कपूर को अप्रोच किया है और रणबीर इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी सीरियस हैं।
दरअसल रणबीर ने इस कहानी को पढ़ा है और उनको कहानी काफी ज्यादा पसंद भी आई है। रणबीर कपूर की पिछली फिल्मों की बात करें तो संजू के बाद उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है और फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं।

काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है लेकिन अभी इसका रिलीज डेट को लेकर खबर नहीं आई है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं।
फिलहाल संदीप रेड्डी की बात करें तो उनका निर्देशन लोग कबीर सिंह में देख ही चुके हैं। रणबीर कपूर जैसे शानदार एक्टर के साथ वो एक बड़ा धमाका करेंगें इसमें कोई दो राय नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications