RELAX: 2017 का महाक्लैश...टाईगर सलमान Vs दत्त रणबीर कैंसिल!
अब अगर ताज़ा जानकारी की मानें तो सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है और रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक बॉक्स ऑफिस पर क्लैश नहीं करेगी। और कारण का सलमान से कोई लेना देना नहीं है।
2017 का सबसे दिलचस्प क्लैश होगा रणबीर कपूर की दत्त और सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है के साथ। लेकिन अब अगर सूत्रों की मानें तो टाईगर ज़िंदा है और दत्त बॉक्स ऑफिस पर क्लैश नहीं करेंगी।
और इसकी वजह है संजय दत्त। दरअसल, संजय दत्त ने फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव मांगे हैं और एक बार फिर से राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करने में जुट गए हैं।

इससे पहले रणबीर कपूर, दिया मिर्ज़ा, विकी कौशल और अनुष्का शर्मा ने फिल्म के कुछ सीन भोपाल में शूट किए। ये सीन संजय दत्त की जेल के दौरान के सीन हैं।
और अब संजय की डिमांड के बाद स्क्रिप्ट पर काम होगा। इस बीच रणबीर ने अपना वज़न वापस घटा लिया है और वो अपने बाकी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में जुट गए हैं जिसमे उनकी होम प्रोडक्शन जग्गा जासूस भी शामिल है।
ऐसे में स्क्रिप्ट पर इतने काम के चलते ज़रूरी नहीं कि रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक समय पर पूरी हो पाए। इसका मतलब हो सकता है कि दिसंबर में सलमान खान की टाईगर ज़़िंदा है सोलो रिलीज़ हो।


Click it and Unblock the Notifications