Ooo: रणबीर कपूर आलिया भट्ट और माहिरा खान दोनों को कर रहे हैं DATE???
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और माहिरा खान इन तीनों का ईक्वेशन फिलहाल बॉलीवुड की हर गॉसिप मैगज़ीन सुलझाने की कोशिश कर रही है। और अब देखिए, काम तो हम भी मोहल्ले की आंटियों वाला कर रहे हैं लेकिन हर किसी ने इतनी बात की कि बस शक का क्या है हो ही गया।
तो बॉस आखिर चल क्या रहा है ये किसी को समझ नहीं आ रहा है। दरअसल जहां आलिया एक तरफ आलिया रणबीर की नज़दीकी से आलिया कैटरीना की दोस्ती में दरार पड़ने की खबरें हैं।

वहीं दूसरी तरफ खबर है कि रणभीर कपूर ब्रहास्त्र की शूटिंग से ब्रेक लेकर लंदन पहुंचे जहां माहिरा खान पहले से मौजूद थी। फिर माहिरा चली गईं और अब रणबीर वहीं रूके हैं। अब या तो रणबीर केवल सबको कन्फ्यूज़ कर रहे हैं या फिर वाकई ये सारे लोग केवल दोस्त हैं।
खैर हम शुरू से शुरू करते हैं। कुछ महीनों पहले रणबीर और माहिरा न्यूयॉर्क में सिगरेट पीते चिल कर रहे थे कि किसी ने उनकी तस्वीरें वायरल कर दीं।
उसके कुछ दिन पहले से ही गपशप गली में खबर थी कि दोनों दुबई के एक इवेंट में मिले थे और एक दूसरे में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खैर, इन खबरों को माहिरा और रणबीर ने दरकिनार किया।
फिर ईक्वेशन में एंट्री हुई आलिया भट्ट की। हुआ यूं कि आलिया पहले ही रणबीर की मैं प्रेम की दीवानी हूं टाइप वाली फैन हैं और उनके साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बने।
इधर आलिया के एक और खास दोस्त, सिद्धार्थ मल्होत्रा की खास दोस्ती जैकलीन से होने लगी और आलिया - सिद्धार्थ की दोस्ती पर ब्रेक लग गया। फिर मनीष मल्होत्रा के मुंह से एक चैट शो में निकला कि इस साल का सबसे बड़ा कपल होगा रणबीर - आलिया।
वैसे आपको बताते हैं कि कुछ कपल जिनके बस कपल होने की चर्चा से गपशप गली हमेशा गुलज़ार थी -


Click it and Unblock the Notifications













