..................... Ranbir Kapoor dinner date with family and niece Samaira - Hindi Filmibeat

एक साथ तीन सुपरस्टार्स..लेकिन इनके आगे सबका स्टारडम हुआ FAIL

By Shweta

रणबीर कपूर इन दिनों दत्त बायोपिक और ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। कल रात रणबीर पूरे परिवार के साथ फैमिली डिनर पर नजर आए। उनके साथ ऋषि कपूर, नीतू सिंह, बहन रिद्धिमा और भांजी सामरा भी नजर आईं।

रणबीर कपूर और पूरा कपूर परिवार सामरा के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। काफी लंबे समय बाद रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ इस तरह से नजर आए। जाहिर है वो फिल्मों में काफी व्यस्त रहते हैं तो उनकी बहन भी ज्यादातर दिल्ली में रहती है।

ranbir-kapoor-dinner-date-with-family-and-niece-samaira

रणबीर कपूर खासकर अपनी भांजी सामरा से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। समय मिलते ही वो सामरा से मिलने दिल्ली भी चले जाते हैं या अगर वो मुंबई में होती हैं जो भी हर हाल में रणबीर उनके साथ खेलने या डिनर पर जाते हैं। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये उनका सबसे बेस्ट टाइम होता है।

रणबीर कपूर अपनी भांजी सामरा के साथ नजर आए और दोनों की यह तस्वीर बहुत ही क्यूट है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

फिलहाल रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म दत्त बायोपिक में लगे हुए हैं। आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी के साथ वो ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। वो इस फिल्म के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं। इसके अलावा वो ड्रैगन में भी नजर आएंगे तो वहीं ऋषि कपूर अमिताभ बच्चन के साथ 102 नॉट आउट में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X