आलिया भट्ट को खुश करने के लिए Ranbir Kapoor ने आधी रात में किया यह काम

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पवर कपल में से एक हैं। दोनों हमेशा ही एक-दूसरे के लिए कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे दोनों का रिश्ता काफी मजबूत दिखाई देता है। हाल ही में अपनी पत्नी आलिया को खुश करने के लिए आधी रात में रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा किया जो कि उन्हें एक बेहतर इंसान के साथ साथ अच्छा पति भी बनाता है।

दरअसल बात ऐसी है कि, रविवार रात बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने के बाद आलिया भट्ट ने अपनी एक स्पेशल तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जो तेजी से वायरल हो रही है। आलिया की इस तस्वीर को और खास यह बात बनाती है कि इस फोटो को अभिनेत्री के पति रणबीर ने क्लिक किया था।

रविवार रात साल 2023 के जी सिने अवार्ड्स में आलिया का जलवा हर तरफ देखने को मिला, रेड कार्पेट से लेकर अवॉर्ड्स तक सभी जगह आलिया का नाम गूंज रहा था। दरअसल, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपनी भूमिका के लिए आलिया ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया। लगातार जीते दूसरे अवॉर्ड के बाद आलिया की खुशी का ठिकाना नहीं था।

तो ऐसे में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने खुशी जाहिर करते हुए रात दो बजे अवॉर्ड के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की इसमें अभिनेत्री बेड पर बैठी हैं और उन्होंने हाथ में जी सिने अवॉर्ड पकड़ा हुआ है। इस पल और तस्वीर को यह बात और खास बनाती है कि इस फोटो को उनके पति रणबीर कपूर ने खींचा था। खुद आलिया ने इसकी जानकारी फैंस के साथ साझा की है।

आलिया ने तस्वीर साझा करते हुए रणबीर को उनकी तस्वीर क्लिक करने के लिए धन्यवाद भी कहा। अभिनेत्री ने लिखा, स्पेशल मेंशन मेरे हसबैंड के लिए, जो बड़ी ही शांति से साथ रात के दो बजे मेरी फोटो क्लिक कर रहे हैं।

पति रणबीर को शुक्रिया कहने के साथ-साथ आलिया ने लिखा, गंगु लव, शुक्रिया इस सम्मान के लिए। संजय लीला भंसाली सर मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं है कि मैं आपकी कितनी शुक्रगुजार हूं। इस पोस्ट को लगातार फैंस का प्यार मिल रहा है जैसे इस फिल्म का मिला था।

वहीं अगर हम आलिया भट्टा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही करण जौहर ने निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में एक बार फिर उनके साथ रणवीर सिंह की जोड़ी दिखाई देगी। फिल्म का फैंस को बहुत इंतजार है।

More from Filmibeat

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X