अजय देवगन की फिल्म नहीं की Reject, रणबीर कपूर करेंगे धमाका, एक्ट्रेस भी फाइनल
जहां एक तरफ 2019 में आने वाली कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऐलान हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन की एक अपकमिंग फिल्म को लेकर जबरदस्त खबर आ रही है। ये फिल्म है डायरेक्टर लव रंजन की रॉम-कॉम फिल्म.. इस फिल्म को लेकर चर्चाएं तो काफी दिनों से चली आ रही हैं लेकिन आज हम इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर लेकर आए हैं जिसे सुनकर आप खुशी से उछल पड़ेंगे। और तो और ये गुड न्यूज एक नहीं बल्कि दो-दो हैं।
[सलमान खान किक 2 टली, 2019 में नहीं करेंगे Dhamaka, ट्विस्ट जानकर चौंक जाएंगे]
दरअसल, जब ये फिल्म फाइनल हुई थी तो पता चला था कि अजय देवगन के अलावा रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं लेकिन बाद में खबरें आईं कि रणबीर कपूर ने ये फिल्म छोड़ दी है तो हम आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने ये फिल्म नहीं छोड़ी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर ने लव रंजन की अपकमिंग रॉम-कॉम को नहीं छोड़ा है। वो इसमें अजय देवगन के साथ जबरदस्त धमाका करते नजर आएंगे।

वहीं दूसरी शानदार खबर इस फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर लव रंजन अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को कंसीडर कर रहे हैं। और तो और ये भी बताया जा रहा है कि इस फिल्म में लीडिंग लेडी का किरदार इतना अच्छा है कि दीपिका इसे मना नहीं कर पाएंगी। फिलहाल देखा जाए तो अभी तीनो सुपरस्टार काफी व्यस्त हैं। रणबीर तो शमशेरा कर रहे हैं तो दीपिका छपाक में बिजी हैं वहीं अजय देवगन के पास तो लाइन लगी है। इन दिनों वे तानाजी कर रहे हैं जिसके बाद वे लव रंजन की फिल्म शुरू करेंगे।
बहरहाल, आगे जानें अजय देवगन की आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications