रणबीर रोके गये एयरपोर्ट पर 50 हजार का भरा जुर्माना
एक्टरों का आजकल बुरा वक्त चल रहा है। हर रोज किसी ना किसी एक्टर का नाम किसी मुसीबत की वजह से सुर्खियों में आ जाता है। अब खबर आई है कि बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर को हाल ही में मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया और उनपर 50हजार रुपये का जुर्माना भी लगा। रणबीर कपूर ने 50 हजार रुपये जुर्माने के देकर खुद को आजाद कराया और वापस अपने घर आ गये। रणबीर कपूर से पहले और भी कई एक्टर्स के साथ इस तरह के हादसे हो चुके हैं। अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटी विदेश से आते वक्त अपने साथ कुछ ड्यूटी फ्री आइटम्स लेकर आते हैं और कस्टम को इसकी खबर ना होने की वजह से इन्हें एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
रणबीर कपूर के साथ हुआ कुछ यूं कि वो ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाईट से लंदन से वापस मुंबई आ रहे थे। सेक्युरिटी चेक के दौरान रणबीर कपूर के पास से कुछ ड्यूटी फ्री समान मिला जिसकी जानकारी कस्टम ड्यूटी ऑफीसर को नहीं थी। रणबीर कपूर को पूरे तीन से भी ज्यादा घंटे तक कस्टम ड्यूटी ऑफीसर्स के साथ रहना पड़ा और उसके बाद उनपर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और फिर उन्हें छोड़ा गया। रणबीर कपूर को पूछ-ताछ के दौरान कई सवालों के जवाब भी देने पड़े।
बताया गया कि रणबीर कपूर अपने द्वारा लाए गये ड्यूटी फ्री सामान को कस्टम से छुपा रहे थे। लेकिन कस्टम ऑफीसर को जब जांच के दौरान सामान की जानकारी मिली तो उन्होंने रणबीर से देर तक पूछताछ की और उन्हें तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर रोककर रखा और बाद में पूरे 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के बाद उन्हें छोड़ा।


Click it and Unblock the Notifications
