दिल्ली की गर्लफ्रैंड छोड़ वापस दीपिका के पास आए रणबीर!

जी हां ये सच है और ये बात हम नहीं बता रहे बल्कि खुद रणबीर कपूर ने ये बात अपने मुंह से कबूली है अपनी आने वाली फिल्म ये जवानी है दीवानी के एक नये गाने में। ये जवानी है जीवानी फिल्म के इस गाने के बोल हैं 'तेरे लिए मैं सिग्नल तोड़ताड़ के आया दिल्ली वाली गर्लफ्रैंड छोड़छाड़ 'के। इस गाने को सुनकर वाकई लोगों में एक बार फिर से एक जोश आ जाएगा। जिस जोश के साथ रणबीर ने इस गाने पर परफॉर्म किया है उसे देखकर तो यही लगता है कि ये जवानी है दीवानी के गाने भी एक नया इतिहास रचेंगे। इससे पहले भी ये जवानी है दीवानी फिल्म का गाना बलम पिचकारी रिलीज होते ही हिट हो गया था और अब ये नया गाना भी लोगों को काफी पसंद आऩे वाला है।

'ये जवानी है दीवानी' फिल्म के इस नये गाने तेरी लिए मैं सिगनल तोड़ ताड़ के, आया दिल्ली वाली गर्लफैंड छोड़ छाड़ के में रणबीर कपूर धोती कुर्ता पहने हुए हैं जबकि दीपिका पादुकोण ने गाने के दौरान लाल रंग की चोली और लंहगा पहना है। इस गाने में भी फिल्म के बाकी गानों की ही तरह काफी जोश है और उमंग है। रणबीर और दीपिका को एक साथ देखने को लेकर पहले ही ये जवानी है दीवानी फिल्म काफी चर्चा में है ऊपर से फिल्म के एक के बाद एक रिलीज हो रहे गाने भी लोगों में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को लेकर लोगों में हमेशा से काफी उत्सुकता रही है। रणबीर और दीपिका की पहली और आखिरी फिल्म थी बचना ए हसीनों और उस फिल्म के बाद दोनों के अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां आईं। यहां तक कि दीपिका की कंधे पर रणबीर के नाम का टैटू भी देखा गया। लेकिन बाद में रणबीर और दीपिका अलग अलग हो गये। और इस जोड़ी को देखने के लिए दर्शक तरस गये। आइये देखिये इस जोड़ी की कुछ तस्वीरें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X