'Fit Friends': रणबीर और दीपिका का 'दुरूस्त दोस्ताना'...बने जिम वाले फ्रेंड्स
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर वापस से दोस्त बन चुके हैं ये कोई नई बात नहीं है। पर ये दोस्ती सिर्फ सेट तक ही नहीं, सेट के बाहर भी बरकरार। अब ये है ना खबर! कुछ ही दिनों पहले खबर थी कि दीपिका और रणबीर एक दूसरे से दूर ही रहना पसंद करते हैं जिससे मीडिया को कोई भी गॉसिप ना मिले।
लेकिन मीडिया की नज़र तो बस इन दोनों के बीच फिर से बढ़ रही दोस्ती पर ही है। 'मिड डे' की खबर के मुताबिक, रणबीर और दीपिका फिल्म की शूटिंग के बाद जिम में एक साथ वर्क आउट जा रहे हैं।
फिल्म से जुड़े यूनिट के एक सदस्य की मानें तो, दोनों बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं लेकिन एक-दूसरे का काफी ख्याल रखते हैं। दोनों शूटिंग के बाद एक साथ कुछ वक्त भी बिता लेते हैं, लेकिन इससे ज्यादा दोनों के बीच कुछ नहीं है। दोनों अपनी फिटनेस को लेकर अलर्ट रहते हैं और जिम में एक साथ वर्क आउट कर रहे हैं।
ALSO READ: 10 कारण क्यों है दीपिका पादुकोण सबकी फेवरिट
वैसे हाल ही में उनका रोमांटिक तमाशा भी काफी चर्चित रहा पर हम आपको बता नहीं पाए। (वैलेंटाइन था भई...हमारी टीम ने भी छुट्टी लेकर मनाया
) खैर, हुआ ये कि रणबीर ने अपनी नई फ्रेंड और पुरानी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को 'तमाशा' के सेट पर फूल दिए। ये बात और है कि ये सिर्फ फिल्म का एक शूट था जिसमें रणबीर को दीपिका को फूल देने थे। लेकिन इम्तियाज़ अली का भी शातिर दिमाग मानना पड़ेगा कि सीन का शूट वैलेंटाइन पर रखा। उन्हें भी पता था कि मीडिया में छा जाना है फिर खबर को।
ALSO SEE: फिल्मफेयर PICS:हसीनाओं ने जीता दिल, एक्टर्स ने किया फैशन किल!
अब चाहे फिल्म के शूट के लिए ही सही पर दोनों की दोस्ती हमें पसंद आ रही है। तो ये हुई ना फिट फ्रेंडशिप!


Click it and Unblock the Notifications












