पार्टी में एक साथ पहुंचे दीपिका और रणबीर
कभी एक दूजे के प्यार में पागल रहने वाले दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर अगर एकबार फिर से साथ साथ नजर आएं तो हैरत तो होगी ही। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच प्यार था लेकिन फिर उनके बीच किसी बात को लेकर दूरी बढ़ गई।
इन दोनों ने फिर एक दूसरे चा चेहरा भी नहीं देखा लेकिन फिर अचानक ही खबर आई कि ये दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में भी साथ साथ काम कर रहे हैं।
वैसे इस पार्टी में यह एक्स कपल अलग अलग जगहों से आया लेकिन पहुंचे दोनों साथ। इस वजह से हर किसी के मन में एक ही बात चल रही है कहीं इन दोनों के बीच एकबार फिर से प्यार वाला चक्कर तो शुरू नहीं हो गया है। हर किसी को यही लग रहा है कि पार्टी में साथ आना पहले से ही फिक्स था।
इस पार्टी में इन दोनों के साथ निर्देशक इम्तियाज अली भी थे। ये दोनों इस पार्टी में करीब 20 मिनट तक रहे। उसके बाद रणबीर अपनी कार में चले गए और करण जौहर दीपिका को उनकी कार तक छोड़ कर आए। वैसे ये दोनों जब भी मिलते हैं अपनी फिल्म के बी बारे में बात करते हैं। इनसे अगर कोई पर्सनल सवाल पूछे तो वो इसे हंसकर टाल देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications