रणबीर ने दीपिका से कहा, ये जवानी है दीवानी
इस कहते हैं कि कबके बिछड़े हुए अब कहां आकर मिले। जीं हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के कभी हॉट कपल रह चुके दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की। जिनके बीच में भी कभी मुहब्बत के फूल खिले थे लेकिन इस बात को एक लंबा अरसा हो चुका है।
रणबीर-दीपिका के बीच में दूरियां आ चुकी हैं। लेकिन जो लोग इन्हें साथ देखना चाहते हैं,उनके लिए एक बहुत अच्छी खबर है क्योंकि ये दोनों सितारे एक साथ फिर से पर्दे पर चोंच लड़ाते नजर आयेगे वो भी अयान मुखर्जी की अगली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी'में।
आपको बता दें कि पहले ये फिल्म बॉलीवुड की चार्मिग बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ करने वाली थीं लेकिन डेट्स की समस्याओं के चलते ये फिल्म कैट ने साइन नहीं की और ये फिल्म दीपिका के पास आ गयी। देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका-रणबीर का रील लव क्या वाकई में उनकी रीयल जिंदगी में आयी दूरियों को भरेगा या नहीं। वैसे ब्रेक अप के बाद दोनों की ये पहली फिल्म हैं।


Click it and Unblock the Notifications












