रणवीर-अनुष्का और रणबीर-दीपिका मिलकर करेंगे इस मेगा प्रोजेक्ट में काम, जानिए
Recommended Video

बॉलीवुड की कई ऐसी जोड़ियां है जो फिल्मों में कदम रखने के समय पर एक दूसरे के प्यार में पड़ जाती है और सफलता मिलते ही उनके हमसफर बदल जाते है। इन्ही में से अगर आप रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह-अनुष्का शर्मा की बात करें तो आपके मन में वो समय साफ नजर आ जाएगा जो चारों स्टार्स के शुरुआती समय में था।
एक दूसरे के साथ ये चारो अफेयर में थे। आपको बता दें कि इन चारो की जोड़िया तो बिखर पर ये चारो अगर आपको फिर एक मेगा प्रोजेक्ट में काम करते दिख जाए तो आपकी प्रतिक्रिया क्या है। अरे चौकिए मत हम बिल्कुल सही कह रहे है। डीएनए के रिपोर्ट के मुताबिक एक टूर कंपनी के लिए ये चारों साथ में नजर आ सकते है।

आपको बता दें कि हम मजाक नहीं कर रहे है बल्कि सच बोल रहे है। आपने ड्रीम टूर कंपनी और दबंग टूर कंपनी की सफलता के बारे में तो सुना ही होगी। बस इसी बात को आगे बढ़ाते हुए एक टूर कंपनी ने इन चारों को वर्ल्ड टूर के लिए अप्रोच किया है और अपनी कंपनी की ब्रांडिंग के लिए वो कंपनी ऐसा करना चाहती है।
हाल ही में आपने ड्रीम टीम और दबंग टूर में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार्स के बाद उसका रिसपॉंस तो देखा ही होगी जिसके बाद से वो कंपनी काफी ज्यादा फेमस हुई थी। इस टूर कंपनी के इवेंट में सलमान खान ने भी भाग लिया था।
हालांकि अभी भी कुछ तय नही हुआ है पर ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी स्टार्स एक दूसरे के साथ जाने से मना नहीं करेंगे। लेकिन सवाल तो ये खड़ा होता है कि अगर ये सभी स्टार्स मान भी जाते है तो सबस् बड़ी समस्या तो इनकी डेट्स की होगी क्योंकि इन दिनों की बात करें तो ये चारो सबसे ज्यादा बिजी स्टार्स है।
इस लिस्ट में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, दीपिकी पादुकोण, अनुष्का शर्मा औऱ जैकलिन का नाम भी आ रहा है। अब सोचने वाली बात ये है कि किसी गाने को लेकर ये सभी एक साथ स्टेज शेयर करेंगें तो उसका नजारा क्या होगा।
फिलहाल इस विषय में बात चल रही है। रणवीर सिंह इन दिनो फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग में और अनुष्का शर्मा फिल्म सुई धागा में बिजी चल रहे है।
वहीं रणबीर कपूर की बात करें तो दत्त के लिए जैकलिन रेस 3 के लिए काम कर रही है। फिलहाल क्या होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications