..................... Ranbir Kapoor | Deepika Padukone | Love Stories | Publicity Stunt | रणबीर कपूर | दीपिका पादुकोण | प्रेम कहानी | पब्लिसिटी स्टंट - Hindi Filmibeat

रणबीर-दीपिका का प्रेम या एक जवानी..को हिट कराने की कोशिश

Ranbir Kapoor and Deepika Padukone
आजकल चारों ओर चर्चा है कि रणबीर और दीपिका के बीच के गिले-शिकवे दूर हो गये हैं। दोनों के बीच की दरार अब दोस्ती में बदल चुकी है इसलिए दोनों एक साथ फिर से यह जवानी है दीवानी...फिल्म में साथ काम कर रहे हैं जिसके लिए दोनों सितारे इन दिनों मनाली में है।

लेकिन कहा जा रहा है वहां बारिश के कारण फिल्म की शूटिंग रूक गयी है और दोनों ही कलाकार इस समय खूबसूरत वक्त एक-दूजे के साथ बिता रहे हैं। लेकिन यह सब फिल्मी स्टंट है ऐसा फिल्म को हिट कराने के लिए किया जा रहा है।

सबको पता है कि रणबीर और दीपिका बॉलीवुड के हॉट कपल रह चुके हैं। उनके बीच के प्यार और तकरार के बारे में हर कोई जानना चाहता हैं इसलिए फिल्म वाले इसे भूनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए रोज-रोज यह छापा जा रहा है कि रणबीर ने दीपिका ने प्रपोज किया और दीपिका ने रणबीर के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।

देखते है कि रणबीर-दीपिका का यह पब्लिसिटी स्टंट उनकी फिल्म को कहां ले जाता है। रणबीर-दीपिका ने एक साथ बचना ऐ हसीनों नाम की फिल्म में साथ काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X