रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की नई तस्वीरें हुईं LEAK, फैन्स ने मचा दिया बवाल
कहते हैं कि कुछ चीज़ें कभी नहीं बदलती हैं और इन कुछ चीज़ों में है रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री। उन्हें जब भी साथ देखो तो एक बार ज़रूर ऐसा लगता है कि क्यों, आखिर दोनों अलग हुए ही क्यों। बहरहाल, हाल ही में दोनों की साथ में कॉफी पीते कुछ तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं और फैन्स ने बवाल मचा दिया है।
दरअसल, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक कॉफी एड के लिए शूटिंग की और कहीं से इस शूटिंग की तस्वीरें वायरल हो गईं। अब ज़ाहिर सी बात है कि उनकी केमिस्ट्री देखकर फैन्स बंट गए क्योंकि अब वो दीपवीर नहीं रहे। रणबीर अब आलिया को डेट कर रहे हैं तो दीपिका मिसेज़ रणवीर सिंह हो चुकी हैं।

जो भी है लेकिन इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री लग शानदार रही हैं। वहीं खबर है कि दोनों ने लव रंजन की अगली फिल्म के लिए भी हामी भर दी है।
इससे भी ज़्यादा दिलचस्प बात ये है कि इस एड में जितनी शानदार केमिस्ट्री इन दोनों की लग रही है उतनी ही शानदार केमिस्ट्री दिखी थी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के बीच, मेक माई ट्रिप की एड सीरीज़ में।
आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड कपल्स की बेहतरीन केमिस्ट्री वाले कुछ एड -


Click it and Unblock the Notifications

