वायरल हुआ रणबीर कपूर - दीपिका पादुकोण का ये वीडियो, धमाकेदार केमिस्ट्री के साथ होश उड़ाएंगे
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एशियन पेंट्स के एड की शूटिंग की है और धीरे धीरे इस एड की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। कुछ तो दीपिका ने खुद ही शेयर किए हैं और कुछ कहीं ना कहीं से लीक हो चुके हैं। लेकिन शानदार बात ये है कि हर नई तसवीर और वीडियो के साथ दोनों की केमिस्ट्री कुछ ज़्यादा ही शानदार लगती है।
इस नए वीडियो में रणबीर और दीपिका एक साथ छेड़खानी करते नज़र आ रहे हैं और इस Boomerang वीडियो को देख कर तो दर्शक बस हाए कर के रह गए। दोनों साथ में लग ही इतने क्यूट रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Pinkvilla (@pinkvilla) on
वहीं फैन्स तो रणबीर और दीपिका को आज के ज़माने के शाहरूख - काजोल का टैग दे दिया है। और इसके वाकई कई कारण हैं, आप भी देख लीजिए -
रणबीर और दीपिका एक साथ लव रंजन की फिल्म में नज़र आएंगे और अब केवल इस फिल्म का इंतज़ार हो रहा है। लेकिन तब तक देख लीजिए उनका ये ताज़ा तरीन एड।
View this post on InstagramA post shared by Ranbir Deepika Kapoor💘RKDP (@ranbirdeepikaendless) on


Click it and Unblock the Notifications