तो क्या दीपिका को रणबीर से दोबारा प्यार हो गया!
खबर की हेडलाइन पढ़कर आप भी सोच में पड़ गये होंगे कि ये कब हुआ। हम फिल्म ये जवानी है दीवानी में कपल बने नैना और बनी की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की रियल लाइफ की। ये जवानी है दीवानी की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच बढ़ रही नज़दीकियों को लेकर काफी सारी खबरें आईं। लेकिन इन खबरों में सच्चाई कितनी थी ये किसी को नहीं पता। हाल ही में ये जवानी है दीवानी की प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसा कहा जिससे ये तो साबित हो गया कि इन खबरों में कुछ तो सच्चाई थी। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर इस कॉंफ्रेंस के दौरान एक दूसरे के बेहद करीब दिखे और साथ ही फिल्म के निर्देशक करन जौहर ने भी इन दोनों एक्टरों के बीच के रिश्ते को कायदे से भुनाने की कोशिश की।
हाल ही में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर में दीपिका को एक डायलॉग बोलते दिखाया गया है कि अगर मैं दो मिनट भी और तुम्हारे साथ रही तो मुझे तुमसे प्यार हो जाएगा, एक बार फिर से। इस डायलॉग को लेकर एक रिपोर्टर ने दीपिका से पूछा कि क्या ये डायलॉग फिल्म में जानबूझकर डाला गया है। इस सवाल के जवाब में दीपिका ने कहा कि फिल्म में अगर रणबीर और मुझे कास्ट किया गया है तो कुछ सोच समझकर ही किया गया होगा। फिल्म में कुछ तो ऐसा होगा जो कि हम दोनों से रिलेट करेगा।
ये जवानी है दीवानी फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच रोमांस दिखाया गया है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार एक दूसरे के साथ अकेले बैठकर गप्पे लड़ाते देखा गया और इसी के बाद दोनों के एक बार फिर से रोमांस की खबरें सुर्खियां बनाने लगीं। वैसे एक बात तो है कि दोनों एक्टर आज भी एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं। जब प्रेस मीट के दौरान दीपिका से किसी ने टैटू के बारे में पूछा को रणबीर ने गुस्सा जाहिर किया और उसे चुप करा दिया। इसके अलावा दीपिका ने भी खुद कहा कि रणबीर आज भी उनपर हक जताते हैं तो ऐसे में तो यह कहना गलत नहीं लगता कि वाकई दीपिका को रणबीर से फिर से प्यार हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications
