..................... Ranbir Kapoor daughter video with magician at jeh birthday bash Mahabharat fame actor threatens Ranveer allahbadia - Hindi Filmibeat

Bollywood News: रणबीर कपूर की बेटी राहा के साथ जादूगर के किया जादू, महाभारत एक्टर की रणवीर इलाहबादिया को धमकी

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

India's Got Latent शो पर Ranveer Allahbadia के विवादित बयान पर मामला बढ़ता ही जा रहा है। रणवीर को उनके इसी विवादित टिप्पणी के लिए जान से मारने की धमकी मिल रही है। हाल ही में Ex-WWE Wrestler Saurav Gurjar ने रणवीर को मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर रणवीर उन्हें कहीं दिख गए तो पूरी दुनिया भी उन्हें बचा नहीं पाएगी। सौरव गुर्जर को संगा नाम से भी जाना जाता है। बीते दिनों उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो रणवीर इलाहाबादिया को धमकी दे रहे हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने छोटे लाडले जेह अली खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बिटिया राहा नजर आ रही हैं। करीना और सैफ के बेटे जेह की बर्थडे पार्टी में मैजिशियन को भी बुलाया गया था, जिसने वहां मौजूद सभी बच्चों को हैरान कर देने वाले जादू दिखाए। उसने आलिया और रणबीर की बेटी राहा को भी जादू दिखाया, लेकिन फैंस का कहना है कि राहा का रिएक्शन साफ बता रहा है कि उन्हें वो जादू कुछ खास नहीं लगा।

LIVE Feed
  • Feb 17, 2025 8:14 PM

    फिल्म के डायलॉग्स पढ़ पाए इसलिए अब 'क' 'ख' 'ग' सीख रही हैं मोनालिसा, जमकर वायरल हो रहा ये VIDEO

    Mahakumbh Monalisa Learning Hindi Varnamala: महाकुंभ में माला बेचने आईं मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा हिंदी वर्णमाला सीखती नजर आ रही हैं।

    फिल्म के डायलॉग्स पढ़ पाए इसलिए अब 'क' 'ख' 'ग' सीख रही हैं मोनालिसा, जमकर वायरल हो रहा ये VIDEO
  • Feb 17, 2025 5:54 PM

    Crazxy Trailer: बेटी की किडनैपिंग और फिरौती पर आधारित है सोहम शाह की फिल्म 'Crazxy', देखें ट्रेलर

    Crazxy Trailer Out: फिलहाल तो फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि क्रेजी ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है ये ट्रेलर बिल्कुल क्रेजी, अलग और यूनिक है। ये ट्रेलर टीजर की पूरी वाइब के साथ मेल खाता है और वादा करता है एक ऐसा थ्रिलर जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, जो बिना किसी शक एक नया स्टैंडर्ड सेट करने वाला है।

    Crazxy Trailer: बेटी की किडनैपिंग और फिरौती पर आधारित है सोहम शाह की फिल्म 'Crazxy', देखें ट्रेलर
  • Feb 17, 2025 4:34 PM

    प्रिंस नरूला पर लगा 20 लाख रिश्वत लेने का आरोप, घसीटा गया युविका चौधरी का नाम, जानें क्या है पूरा मामला

    शो के होस्ट रणविजय ने खुलासा किया कि कंटेस्टेंट का कहना है कि प्रिंस ने उनसे शो में जगह देने के लिए 20 लाख रुपये की डिमांड की है, लेकिन प्रिंस ने इतना सुनते ही रिएक्ट किया। मेरा भाई पिछले पांच सालों से शो में आना चाहता है। वह पिछले 5 सालों से लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन उसका नहीं हो पाया। तो अब जाकर उसने ऑडिशन देना बंद किया।

  • Feb 17, 2025 3:46 PM

    बॉयफ्रेंड संग महाकुंभ पहुंचीं अंजली अरोड़ा, संगम में साथ लगाई डुबकी तो लोग बोले- लो यहां भी...

    अंजली अरोड़ा प्रयागराज महाकुंभ मेले में पहुंचीं हैं। शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंजली अरोड़ा मां गंगा की पूजा करती नजर आती हैं। इसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आती हैं। कंधे पर सफेद कपड़ा डाले अंजली के बॉयफ्रेंड उनका साथ देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंजली अरोड़ा कॉटन का लाल सूट पहने बिना मेकअप के दिख रही हैं। अंजली अपनी सिंपलीसिटी से फैन्स का दिल जीतती नजर आ रही हैं। अंजली अरोड़ा ने तस्वीरों के साथ ही वीडियो भी शेयर किए हैं। कच्चा बादाम गर्ल के इन पोस्ट को देख यह तो साफ हो गया है कि वह महाकुंभ जाकर कितनी खुश हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखती हैं- संगम स्नान महाकुंभ 2025।

  • Feb 17, 2025 3:45 PM

    Ziddi Girls Trailer: रोमांस और ड्रामा से भरी है 'जिद्दी गर्ल्स' की कहानी, जारी हुआ धमाकेदार ट्रेलर

    Ziddi Girls Trailer: भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो, ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल सीरीज़ जिद्दी गर्ल्स का रोमांचक ट्रेलर रिलीज किया। यह सीरीज। प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बैनर तले बनी इस सीरीज़ के निर्माता प्रीतिश नंदी हैं, जबकि इसे रंगिता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतिश नंदी ने क्रिएट किया है। निर्देशन की कमान शोनाली बोस ने संभाली है, और इसे वसंत नाथ व नेहा वीणा शर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है।

  • Feb 17, 2025 2:29 PM

    दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर भिड़ा कपल, लड़की को फर्श पर पटका.. Viral Video देख भड़के लोग!

    दिल्ली मेट्रो को लेकर मशहूर है कि कई तरह के वीडियोज और तस्वीरें सामने आती हैं और वायरल हो जाती है। इस वीडियो में एक कपल को लड़ाई करते देखा जा सकता है। पिंक कलर की ड्रेस में लड़की नजर आ रही है तो वहीं लड़के को क्रीम कलर की शर्ट में देखा जा सकता है। लड़की इस दौरान लड़के का शर्ट खींचती दिख रही है और लड़का जोर से धक्का मारता है तो लड़की फर्श पर जाकर गिरती है।

  • Feb 17, 2025 1:53 PM

    चिता जलने के बाद महिला ने बनाई रील, 'लव तुझे लव मैं करती हूं' गाने में की ऐसी हरकत, Video!

    साड़ी पहनकर ये महिला किसकी चिता के सामने घूम रही है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन ये हरकत लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। इस बेशर्मी वाले वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आपको हैरान करने के लिए काफी है। कहा जाता है कि सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए लोग काफी कुछ करते हैं।

  • Feb 17, 2025 1:06 PM

    Aishwarya Rai जब मिस वर्ल्ड बनकर आईं थीं इंडिया.. हुआ था ये हाल, एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है वीडियो!

    वायरल हो रहा ये वीडियो काफी पुराना है। ब्लू कलर की ड्रेस पहने ऐश्वर्या राय काफी खुश होकर प्लेन से निकलती हैं। एयरपोर्ट पर उनका काफी शानदार तरीके से स्वागत किया जाता है। एक महिला के द्वारा उनको बुके देते हुए देखा जा सकता है।

  • Feb 17, 2025 12:27 PM

    Laughter Chef 2 से एल्विश यादव को हटाने की उठी मांग

    फेमस यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उनके द्वारा 'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट चुम दरांग पर की गई जातिवादी टिप्पणी के चलते राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें समन भेजा था। अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने एल्विश यादव को रियलिटी शो 'Laughter Chef 2' से हटाने की मांग की है।

  • Feb 17, 2025 11:51 AM

    नव्या नवेली के पापा निखिल नंदा के खिलाफ दर्ज हुआ फ्रॉड और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

    बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा मुसीबत में फंस गए हैं। उनके और एक ट्रैक्टर कंपनी के कई अधिकारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की दातागंज पुलिस ने धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मामला कोर्ट भी पहुंच गया है और उनके आदेश के बाद ही ये केस दर्ज किया गया है। 'ईटीवी भारत' के मुताबिक, कंपनी के CMD निखिल नंदा समेत फर्म के UP हेड, एरिया मैनेजर, सेल्स मैनेजर, शाहजहांपुर डीलर समेत तीन अन्य अधिकारों का नाम शामिल है। इन पर ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक जितेंद्र सिंह को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायत पापड़ हमजापुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र ने दर्ज कराई है, जिनके भाई जितेंद्र सिंह दातागंज में जय किसान ट्रेडर्स नाम से ट्रैक्टर एजेंसी चलाते थे।

  • Feb 17, 2025 11:49 AM

    'सनम तेरी कसम' के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mawra Hocane ने साइन की थी तीन भारतीय फिल्में

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे ने 2016 की फिल्म सनम तेरी कसम में लीड रो प्ले किया था। मावरा ने फिल्म में सरू का किरदार निभाया था। हालांकि ये फिल्म पहले फ्लार रही थी लेकिन हाल ही में इसे वैलेंटाइन वीक में दोबारा रिलीज किया गया और इसने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म को री रिलीज होने के बाद काफी सफलतका मिली है वहीं मावरा होकेन भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनम तेरी कसम के बाद मावरा ने तीन भारतीय फिल्में और साइन कीं,जो रिलीज नहीं हो पाईं।

  • Feb 17, 2025 10:04 AM

    भाई की शादी के बाद काम पर लौटीं प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। अब ऐसा लगता है कि वह वापस अपने काम पर लौट आई हैं। शादी में उनके साथ उनके पति निक जोनस और ससुराल वाले भी थे। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में अपने नाखूनों को संवारते हुए एक वीडियो डाला। ऐसा लग रहा है कि 'देसी गर्ल' अपनी अगली फिल्म की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं।

  • Feb 17, 2025 9:04 AM

    शोएब इब्राहिम ने सास को दिया करोड़ों का घर

    Shoaib Ibrahim House For Dipika Kakar Mother: दीपिका ककक्ड़ शोएब इब्राहिम के परिवार का पूरा ख्याल रखती हैं तो वहीं शोएब भी दीपिका की मां पर जमकर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। अब शोएब ने अपनी सास को एक ऐसे खास तोहफा दिया है जिसने मिसाल कायम कर दी है। शोएब की सास और दीपिका की मां भी उनके साथ उसी बिल्डिंग में रहती हैं। हालांकि, वो अभी तक किराए के घर में रहती थीं। अब शोएब ने सास के लिए एक सप्राइज गिफ्ट दिया है। दरअसल, शोएब इब्राहिम ने अपनी सास के लिए घर खरीदा है और उन्हे तोहफे में दिया है।

  • Feb 17, 2025 8:22 AM

    घर में मिली इस 24 साल की एक्ट्रेस की डेड बॉडी

    फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद हैरान करने वाली दुखद खबर सामने आई है। साउथ कोरिया की पॉपुलर एक्ट्रेस किम से रोन को महज 24 साल की उम्र में उनके घर में मृत पाया गया है। 16 फरवरी को मिली एक्ट्रेस की डेड बॉडी से हर कोई हिल गया है। किम से रोन की मौत का कारण तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है हालांकि मामले की जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, किम से रोन का शव उनके सियोल के सोंगडोंग-गु स्थित घर में मिला। एक्ट्रेस के किसी परिचित ने दोपहर 4:50 बजे इमरजेंसी सर्विस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस को किसी आपराधिक गतिविधि की आशंका भी नहीं है। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।

  • Feb 17, 2025 7:34 AM

    3 दिनों में 100 करोड़ क्लब में षामिल विक्की कौशल की छावा

    Chhaava Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड स्टार विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही बवाल काट दिया है। इस हिस्टोरिकल ड्रामा को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। साल 2025 की सभी फिल्मों को धूल चटाते हुए ये सबसे बड़ी ओपनर बनी थी। इसके बाद फिल्म ने वीकेंड पर तो धूम ही मचा दी है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ ने रिलीज के तीसरे दिन 49.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ ‘छावा’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 117.50 करोड़ रुपये हो गई है। ‘छावा’ ने रिलीज के तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है।

  • Feb 17, 2025 7:04 AM

    हिंदुस्तानी भाऊ मामले में एकता कपूर के वकील का बयान, गलत जानकारी न फैलाने की नसीहत

    एकता कपूर के वकील रिजवान सिद्दीकी ने यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ के आरोपों पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि एकता कपूर के खिलाफ साल 2020 में जवानों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में बांद्रा कोर्ट ने पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी है। लेकिन कुछ लोग इस मामले में झूठी और भ्रामक जानकारी पोस्ट कर रहे हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X