गुलाबी सूट में किसे राखी बांधने निकली रणबीर कपूर की लाडली राहा, मम्मी आलिया की गोद में दिए पोज

Raksha Bandhan 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में अपनी बेटी राहा और सास नीतू कपूर के साथ कपूर्स हाउस पहुंची। जहां वो फैमिली के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचीं। आलिया भट्ट को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया। इस दौरान वो अपनी सास नीतू कपूर और क्यूट बेटी राहा कपूर के साथ नजर आई।
आलिया भट्ट को रक्षाबंधन के दिन उनकी सास नीतू कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ स्पॉट किया। तीनों एकसाथ कपूर्स हाउस पहुंची थे। इन लेटेस्ट आलिया भट्ट ट्रेडिशनल लुक में दिखी। उन्होंने ग्रीन कलर का प्लाजो सूट पहना हुआ है।
वहीं आलिया की गोद में नजर आ रही राहा का भी रक्षाबंधन पर एथनिक लुक देखने को मिला। राहा ने पीच कलर का सूट पहना था। इसके अलावा आलिया की सास और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर भी अपनी बहू की मैचिंग का ग्रीन सूट पहने हुए दिखाई दी।
वहीं घर में जाने से पहले तीनों ने पैपराजी को कई सारे पोज भी दिए। इस दौरान सभी का ध्यान सिर्फ राहा पर रहा। राहा कपूर का ये क्यूट लुक एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहा है। हर कोई रणबीर की लाडली पर प्यार लुटाता नजर आया।
वहीं आलिया ने अपना लुक काफी सिंपल रखा। उन्होंने लाइट मेअकप और बालों में बन बनाया हुआ है। एक्ट्रेस ने राखी सेलिब्रेशन के लिए Anavila ब्रांड का कुर्ता सेट वियर किया है।


Click it and Unblock the Notifications