Ranbir Kapoor: मां आलिया की जगह पापा रणबीर की गोद में नजर आई बेटी राहा

Ranbir Kapoor: तू झूठी मैं मक्कार फेम अभिनेता रणबीर कपूर फिलहाल फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं और फिल्म के प्रोमोशन के दौरान अभिनेता को अक्सर ही अपनी बेटी राहा को याद करते हुए देखा गया है। इसी बीच रणबीर अपनी बेटी राहा को गोद में लिए हुए एयरपोर्ट पर नजर आए, तो यूजर्स ने मम्मी आलिया के बारें में सवाल पूछना शुरु कर दिया।
दरअसल सोशल मीडिया पर अभिनेता का बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर और राहा की एक छोटी सी झलक देखने को मिल रही है। दोनों को सोमवार शाम मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वायरल वीडियो में पापा रणबीर बेटी राहा को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणबीर ने अपने हाथों से बेटी का चेहरे को छुपाया हुआ है।
लुक की बात करें तो, इस दौरान एक्टर ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं जबकि बेबी राहा ने व्हाइट कपड़ों में नजर आई। दोनों की एक झलक देखकर फैंस काफी खुश हैं और बहुत सारा प्यार लुटा रहे हैं।
गौरतलब है कि इस दौरान आलिया भट्ट अपनी नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेमकहानी की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस तरह से आलिया भी अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त नहीं गुजार पा रही हैं, और उधर रणबीर भी इन दिनों अपनी फिल्म के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। तो ऐसे में राहा कपूर को कपल याद करते ही रहते हैं।
एक इंटरव्यू में रणबीर ने खुलासा किया था कि- आलिया के शूटिंग की वजह से दूर होने के दौरान बेटी का ख्याल रखने के लिए ब्रेक ले सकते हैं। यानी जब आलिया शूट पर होंगी, तब पापा रणबीर अपनी बेटी को समय देंगे और उनका ध्यान रखेंगे। इस बात को सुनकर हर किसी ने रणबीर की तारीफ की थी।


Click it and Unblock the Notifications