..................... Ranbir Kapoor dances on Chaiyya Chaiyya and other songs at Animal's wrap-up party Animal की Wrap Up पार्टी में रणबीर कपूर ने मचाया धमाल, छैयां छैयां सहित कई गानों पर झूमे, वीडियो वायरल। - Hindi Filmibeat

Animal की Wrap Up पार्टी में रणबीर कपूर ने स्टेज पर लगाई आग, वायरल हो रहा वीडियो

Ranbir Dance

Ranbir Kapoor Dance video: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर फिलहाल निजी और प्रोफेशनल दोनों जिंदगी में ऊंचाई पर हैं। रणबीर कपूर की अगली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म लव रंजन के निर्देशन में बनी है। इसके अलावा रणबीर कपूर संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' भी कर रहे हैं। रणबीर कपूर और उनकी टीम ने हाल ही में पंजाब में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है।

शूटिंग पूरी होने के बाद शानदार पार्टी रखी गई जिसमें रणबीर कपूर कई हिट बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस करते नजर आए। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' का गाना 'छैयां छैयां', ऋतिक रोशन की एक पल का जीना और 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' पर भी जमकर डांस किया। रणबीर कपूर के कई फैन पेज पर इन वीडियोज को शेयर किया गया है।

रणबीर कपूर डांस कर रहे थे और इस दौरान टीम और क्रू उनका हौसला ताली और सीटियों बजाकर बढ़ाते नजर आ रहे हैं। फ्लोर पर बैठकर रणबीर कपूर गानों के सिग्नेचर स्टेप भी करते दिख रहे थे। रणबीर कपूर अपनी खुशमिजाज व्यवहार के लिए जाने जाते हैं और हमेशा अपने डांस मूव्स और मुस्कान से हर किसी का दिल जीत लेते हैं।

बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' एक गैंगस्टर ड्रामा है जिसमें हीरो अपने जीवन में हो रही घटनाओं की वजह से एक जानवर की तरह बन जाता है। संदीप रेड्डी की यह फिल्म बिल्कुल अलग तरह की है और इसमें रणबीर कपूर भी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे।

इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल हैं। पहले यह फिल्म परिणीति चोपड़ा को कास्ट किया गया था लेकिन, उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था और फिल्म में रश्मिका मंदाना को लिया गया। फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X