..................... Ranbir Kapoor to copy dad Rishi Kapoor in Om Shanti Om song for Besharam - Hindi Filmibeat

बाप ऋषि के नक्शेकदम पर 'बेशर्म' बेटा रणबीर

कहावत है कि बाप के नक्शेकदम पर अगर बेटा चलता है तो काफी कामयाब होता है.. तो बेटे रणबीर कपूर ने भी अपने पापा ऋषि कपूर के पदचिह्नों पर चलने का मन बना लिया है।

अब आप सोच रहे होंगे कि रणबीर ने ऐसा क्या कर दिया तो सुनिये दबंग फेम अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशर्म' में रणबीर कपूर वैसे ही कपड़ों में नजर आने वाले हैं, जिस तरह के कपड़े ऋषि कपूर ने फिल्म कर्ज के हिट सांग ओम शांति ओम में पहने थे।

इस फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म में रणबीर के साथ उनके मम्मी-पापा यानी ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी नजर आने वाले हैं।

आपको बता दें कि अभिनव कश्यप विख्यात लेखक, डायरेक्टर अनुराग कश्यप के भाई हैं जिन्होंने सलमान की ब्लाकब्लास्टर फिल्म दबंग को निर्देशित किया था लेकिन अपने बड़बोलेपन के चलते सलमान से उनका पंगा हो गया इसलिए वो दंबग 2 से हटा दिये गये।

अब वो बेशर्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने ऱणबीर को साइन किया है। फिल्म में उनके साथ फिल्म की अभिनेत्री पल्लवी शारदा हैं।

आईये तस्वीरों के जरिये जानते हैं फिल्म बेशर्म के बारे में दिलचस्प बातें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X