दादा राज कपूर और ससुर महेश भट्ट नहीं बल्कि इस शख्श को गॉडफादर मानते हैं रणबीर कपूर, वह बिल्कुल नहीं बदले...

Ranbir Kapoor consider this person as his godfather: 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में रणबीर कपूर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने गॉडफादर का खुलासा किया।
इस दौरान उन्होने अपने दादा राज कपूर के काम को याद किया और उन्होंने एक आलिया भट्ट का हिस्सा भी साझा किया कि उन्हें नहीं पता कि किशोर कुमार कौन हैं। रणबीर कहते हैं कि हमें अपनी जड़ों को याद रखना चाहिए। इसी इवेंट में रणबीर कपूर ने अपने गॉडफादर का भी खुलासा किया है, जिनका नाम सुनकर लोग हैरान रह गए हैं।
संजय लीला भंसाली, जो भारतीय सिनेमा के बेहतरीन फिल्म मेकर्स में से एक हैं, वह अपनी कमाल की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में, अब वो अपनी अगली फिल्म लव एंड वॉर की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में हैं।
इस फिल्म के जरिए भंसाली और रणबीर कपूर 17 साल बाद फिर से साथ नजर आएंगे। फैंस को ये नया बॉन्ड देखने का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि संजय लीला भंसाली अपने बेहतरीन और शानदार काम के लिए जाने जाते हैं और रणबीर कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए। वहीं हाल ही में रणबीर कपूर ने भी भंसाली के साथ काम करने को लेकर अपनी राय जाहिर की है।
हाल ही में 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में रणबीर कपूर ने कहा है, "मैं बेहद उत्साहित हूं। संजय लीला भंसाली वह मेरे गॉडफादर हैं। फिल्मों के बारे में मैं जो कुछ भी जानता हूं, अभिनय के बारे में जो कुछ भी जानता हूं, वह सब मैंने उनसे सीखा है।' रणबीर ने आगे कहा, 'वह बिल्कुल नहीं बदले हैं। वह बेहद मेहनती हैं। वह सिर्फ अपनी फिल्मों के बारे में सोचते हैं। वह सिर्फ किरदार के बारे में बात करना चाहते हैं, वह चाहते हैं कि आप कुछ अलग बनाएं, कुछ अलग करें।"
लव एंड वॉर, जो संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म है, को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 20 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications