..................... Ranbir Kapoor confirms I love katrina and will soon get married - Hindi Filmibeat

Confirmed रणबीर कपूर ने कहा "हां मैं प्यार करता हूं और जल्द शादी करुंगा"

पिछले कुछ सालों से चली आ रही रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अफेयर, सगाई, प्यार आदि की चटपटी खबरों पर रणबीर कपूर ने पूर्ण विराम लगाते हुए कहा है कि वो कैटरीना कैफ से शादी करते हैं और जल्द ही उनसे शादी भी करेंगे। लेकिन वो कोई भागकर शादी नहीं करने वाले इसलिए मीडिया वाले शादी को लेकर तरह तरह क कयास लगाने बंद कर दे।

रणबीर कपूर ने ये माना कि वो प्यार में हैं और इस रिलेशनशिप को लेकर जिम्मेदार भी। जहां तक शादी की बात है तो अभी तक कुछ तय नहीं है लेकिन वो शादी फिक्स होते ही मीडिया के साथ शेयर करेंगे। छुपकर शादी करने का कोई इरादा नहीं है उनका।

हाल ही में बॉम्बे वेलवेट के ईवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने शादी के सवाल पर जवाब दिया अगर आप पूछेंगे कि क्या मैं प्यार में हूं तो जी हां मैं हूं। मैं खुद को जिम्मेदार भी महसूस करता हूं। शादी भी करुंगा। लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है।"

"मीडिया तो सालों पहले से ही मेरी शादी की तारीख तय करती आ रही है तो मैं गुजारिश करुंगा वो इस तरह की खबरें छापना बंद कर दें और मैं कहीं छुपकर शादी नहीं करने वाला हूं। सभी के साथ इस खुशी को बाटूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X