दत्त बायोपिक का धमाकेदार टीज़र, 24 अप्रैल की BOOKING रणबीर के लिए कर लीजिए!
रणबीर कपूर की संजय दत्त बायोपिक इस साल की सबसे धमाकेदार फिल्म मानी जा रही है और अब रणबीर कपूर ने एक इवेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, फिल्म के टीज़र की रिलीज़ डेट फाइनल कर दी है।
फिल्म का टीज़र 24 अप्रैल को रिलीज़ कर दिया जाएगा और ये खबर सुनते ही फैन्स काफी एक्साइटेड हो चुके हैं। माना जा रहा है कि दत्त बायोपिक रणबीर कपूर का पूरा करियर पलट कर रख देगी।

रणबीर ने फिल्म की डबिंग शुरू कर दी है वहीं फिल्म का ट्रेलर और कुछ हिस्से बॉलीवुड के कुछ दिग्गजों ने देख लिए हैं। जिस किसी ने भी ये ट्रेलर देखा उसने फटाफट 100 करोड़ का ठप्पा मार दिया।
खबर है कि फिल्म का ट्रेलर, सीधा 8 मई को रिलीज़ किया जाएगा। ये तारीख टीम को सुझाई है संजय दत्त ने। 8 मई को संजय दत्त ने रॉकी के साथ अपने करियर की शुरआत की थी।
अब देखना है कि इस बात का फायदा राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा का मार्केटिंग टीम कैसे उठाती है। फिल्म का फाइनल नाम है संजू। जो कि संजय दत्त को प्यार से बुलाया जाता है। इस नाम तक पहुंचने के लिए फिल्म के कई नाम रिजेक्ट किए गए जिनमें बाबा, कुछ तो लोग कहेंगे और संजू बाबा शामिल था।


Click it and Unblock the Notifications












