Shraddha Kapoor की पॉपुलैरिटी पर Ranbir Kapoor ने किया कमेंट, बताया 'हम एक दूसरे को बचपन से जानते हैं'

ranbir-kapoor-commented-on-shraddha-kapoor-s-popularity-calls-her-a-commercial-box-office-supersta

Ranbir Kapoor On Shraddha Kapoor: लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जहां रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर का अलग अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात है कि इस फिल्म के साथ दोनों कलाकार पहली बार साथ आ रहे हैं।

सिनेप्रेमियों की मानें तो 'तू झूठी मैं मक्कार' वो फिल्म है, जो थिएटर्स में फिर से रोमांस को जिंदा करने वाली है, लेकिन 2023 स्टाइल में। फिल्म को लेकर देखे जा रहे क्रेज की एक बड़ी वजह ये भी है कि रणबीर लंबे समय के बाद किसी रॉम- कॉम में नजर आने वाले हैं.. वहीं, श्रद्धा भी लगभग 3 सालों के बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगी।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर ने अपनी को-स्टार की दिल खोलकर तारीफ की और श्रद्धा को 'कमर्शियल बॉक्स ऑफिस सुपरस्टार' कहा। रणबीर ने बताया कि भले वो पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं, लेकिन वह उन्हें बचपन से जानते हैं।

रणबीर कपूर ने कहा, "मैं श्रद्धा को तब से जानता हूं जब मुझे लगता है कि वह पैदा हुई थी और मैं पैदा हुआ था, क्योंकि हमारे माता-पिता भी दोस्त हैं। इसलिए हम लंबे समय से दोस्त हैं। लेकिन उसके साथ काम करते हुए, मुझे वास्तव में एहसास हुआ कि हम समान क्रिएटिव एनर्जी शेयर करते हैं। मुझे पता है कि वह उसी तरह के जुनूनी है और अपना बेस्ट देना चाहती है।"

उन्होंने आगे श्रद्धा की लोकप्रियता पर टिप्पणी करते हुए कहा, "वह एक ऐसी एक्ट्रेस है जिसे इतने सारे लोग प्यार करते हैं.. ये एक कमर्शियल बॉक्स-ऑफिस सुपरस्टार है। इस फिल्म में श्रद्धा के आने से फिल्म का मोल बढ़ गया है और लव सर को धन्यवाद की उन्होंने हम दोनों का कास्ट करने की सोची.. श्रद्धा के साथ काम करना अद्भुत था और मुझे उम्मीद है कि हम भविष्य में साथ काम कर सकते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X