ब्रह्मास्त्र के सेट से लीक हुई तस्वीर, ऐसे दिख रहे रणबीर कपूर, पहचान नहीं पाएंगे आप!
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जोरदार चर्चा है, इन्हीं फिल्मों में से एक है रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग बल्गारिया में शुरू हुई है। वहीं इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर आयान मुखर्जी किसी भी स्टार का फर्स्ट लुक आउट नहीं होने देना चाहते और इसे लेकर खास ध्यान भी रखा जा रहा है लेकिन इन सबके बावजूद फिल्म के सेट से रणबीर कपूर की तस्वीर लीक हो गई है और ये करने वाले कोई और नहीं बल्कि रणबीर के को-स्टार हुसैन दलाल हैं।
[फिर ट्रोल हो गईं सुहाना खान, लोगों ने कहा 'ड्रेस भद्दी है- शाहरुख खान ने बना दिया जोकर']
इस तस्वीर को हुसैन ने अपने सोशल एकाउंट पर फैंस की भारी डिमांड के चलते शेयर किया। इस तस्वीर में रणबीर कपूर ठंड की वजह से खुद को जैकेट से सिर से लेकर पांव तक ढ़के नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में रणबीर को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं फैंस को रणबीर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और ये तस्वीर सोशल मी़डिया पर वायरल हो गई है। वहीं बीते दिनों भी ब्रह्मास्त्र के स्टार्स की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर अपनी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं।

ब्रह्मास्त्र की स्टारकास्ट पर नज़र डालें तो फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग काफी तेज़ी से चल रही है और फिल्म अगले साल 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ होने की तैयारी की जा रही है।
माना जा रहा है कि फिल्म तीन पार्ट में बनेगी और ये फिल्म का पहला पार्ट होगा। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने इस ट्राइलॉजी पर बात करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि लोग पहले पार्ट को काफी प्यार दें जिससे हम पार्ट 2 और पार्ट 3 बनाने की हिम्मत हो पाए। गौरतलब है कि अभी तक बॉलीवुड में ऐसा एक्सपेरिमेंट केवल अनुराग कश्यप ने किया है। आगे जानें ब्रह्मास्त्र से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications