रणबीर के बढ़ गये भाव, दिखाई मीडिया को मिडिल फिंगर
रणबीर कपूर के आजकल काफी भाव बढ़े हुए हैं। और वो भी उनके फैन्स की वजह से। रणबीर कपूर ने पहले ने फिल्में करने के लिए अपने भाव बढ़ा दिये हैं लेकिन इसके अलावा भी रणबीर के पांव जमीं पर नहीं ठहर रहे हैं। उन्होंने मीडिया के सामने भी अपनी बेशरमी दिखानी शुरु कर दी है। रणबीर कपूर हाल ही में स्पेन से छुट्टियां मनाकर वापस इंडिया आए हैं और मुंबई में कदम रखते ही सबसे पहले उन्होंने मीडिया को देखकर अपनी मिडिल फिंगर दिखाई। अब इसका क्या मतलब हो सकता है ये तो आप पर निर्भर करता है कि आप क्या सोचते हैं।
लेकिन जहां तक मीडिया को देखकर इस तरह की हरकतें करना कोई नयी बात नहीं है लेकिन रणबीर ने ऐसा क्यों किया ये सोचने वाली बात जरुर है। एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया ने जैसे ही रणबीर को देखकर उनकी तरफ कैमरा किया तो रणबीर कपूर ने अपनी मिडिल फिंगर दिखाकर मीडिया को इस तरह के एक्सप्रेशन दिये कि मीडिया भी हैरान रह गयी। खैर मीडिया को तो वैसे भी इस तरह की चीजों की आदत है लेकिन रणबीर कपूर के फैन्स शायद ये जानकर जरुर हैरान हुए होंगे।
रणबीर कपूर ने आजकल फिल्में करने के लिए भी अपने भाव बढ़ा दिये हैं। अब खबर है कि रणबीर कपूर फिल्में करने के लिए 15 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे। इतना ही नहीं अपनी आने वाली फिल्म बेशरम के लिेए भी रणबीर कपूर ने 15 करोड़ रुपये ही लिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications