रणबीर कपूर ने दिल्ली में फैन्स के साथ मनाई लोहड़ी, देखिए तस्वीरें

रणबीर कपूर इस समय दिल्ली में लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने पहुंच चुके हैं। रणबीर फिल्म की शूटिंग के लिए, फिल्म की टीम के साथ ही दिल्ली के एक होटल में रूके हैं और उन्होंने होटल के मेहमानों के साथ ही लोहड़ी का त्योहार भी मनाया।

रणबीर, फैन्स के साथ, आग जलाते और आग में तिल का दान करते दिखाई दिए। उनका वीडियो, सोशल मीडिया पर उनके फैन क्लब्स ने शेयर किया।

ranbir-kapoor-celebrates-lohri-in-delhi-with-fans-while-shooting-for-luv-ranjan-s-next

इतना ही नहीं, रणबीर कपूर फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाते भी दिखे। गौरतलब है कि लव रंजन की ये अनाम फिल्म काफी समय से अटकी हुई है और आखिरकार अब फिल्म पर काम शुरू हो पाया है।

इससे पहले, रणबीर कपूर ने नए साल का स्वागत अपने पूरे परिवार के साथ रणथंभौर में किया था। दिलचस्प था कि वहीं पर रणबीर और आलिया, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से भी टकरा गए और सबने नए साल का स्वागत एक साथ किया।

अब रणबीर कपूर काम पर लौट चुके हैं। लव रंजन की फिल्म के अलावा, रणबीर के पास फिलहाल कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है। ना ही उनका नाम किसी नए प्रोजेक्ट से जोड़ा जा रहा है।

कॉमेडी फिल्म की चर्चा

कॉमेडी फिल्म की चर्चा

माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा होगी। रणबीर कपूर काफी समय बाद कॉमेडी ड्रामा करते नज़र आएंगे। आखिरी बार उनका सफल कॉमेडी ड्रामा, अजब प्रेम की गजब कहानी था। राजकुमार संतोषी की इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोज़िट कैटरीना कैफ थीं।

पहली झलक से ही बेताब फैन्स

पहली झलक से ही बेताब फैन्स

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैन्स अभी से ही काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि दोनों की पहली तस्वीर जब लव रंजन के ऑफिस के बाहर से वायरल हुई थी, उसके बाद से ही फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं था।

बोनी कपूर - डिंपल कपाड़िया

बोनी कपूर - डिंपल कपाड़िया

दिलचस्प है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के माता - पिता के किरदार की भूमिका में दिखाई देंगे बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया। बोनी कपूर ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म एके vs एके में भाई अनिल कपूर के लिए एक कैमियो किया था।

दीपिका पादकुोण थीं पहली पसंद

दीपिका पादकुोण थीं पहली पसंद

दरअसल, इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पहली पसंद थे। फैन्स रणबीर और दीपिका को एक साथ देखने के लिए काफी ज़्यादा उत्साहित भी थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि फैन्स ने खुद दीपिका से ये फिल्म छोड़ने को कहा।

लोगों ने किया था विरोध

लोगों ने किया था विरोध

मी टू मूवमेंट के दौरान लव रंजन का नाम भी लिया गया और इसके बाद हर तरफ केवल उनके बॉयकॉट करने की बात हुआ। हालांकि लव रंजन के दोस्तों ने और उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स ने इस मामले में उनका साथ दिया।

दीपिका ने छोड़ दिया प्रोजेक्ट

दीपिका ने छोड़ दिया प्रोजेक्ट

लेकिन मी टू की आंधी में किस पर भरोसा किया जाए और किस पर नहीं, ये कहना काफी मुश्किल था। ऐसे में फैन्स ने दीपिका को कहा कि जिस व्यक्ति के नाम से मी टू जुड़ा हो, उन्हें उस फिल्म में काम नहीं करना चाहिए। बाद में दीपिका ने फिल्म छोड़ दी या फिर फिल्म का काम ही बंद हो चुका था।

अजय देवगन ने भी छोड़ा साथ

अजय देवगन ने भी छोड़ा साथ

दिलचस्प है कि दो साल पहले जब इस फिल्म की चर्चा शुरू हुई थी तो इस प्रोजेक्ट में अजय देवगन और रणबीर कपूर की जोड़ी थी। खबर थी कि अजय देवगन इस कॉमेडी फिल्म में रणबीर कपूर के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे। लेकिन समय के साथ, अजय देवगन ने इस प्रोजेक्ट से पल्ला झाड़ लिया।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

रणबीर कपूर के पास इस समय धर्मा प्रोडक्शन्स की ब्रह्मास्त्र और यशराज फिल्म्स की शमशेरा है। और अब जब फिल्मों का काम शुरू हो चुका है तो वो सबसे पहले ब्रह्मास्त्र का काम पूरा कर रहे हैं जिसकी रिलीज़ डेट दिसंबर तय की गई थी।

श्रद्धा की एंट्री

श्रद्धा की एंट्री

वहीं फिल्म में जब से श्रद्धा कपूर की एंट्री से फैन्स काफी ज़्यादा खुश हैं। अभी तक श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर को फैन्स ने एक साथ नहीं देखा है लेकिन एक ही फ्रेम में उनकी तस्वीरें देखकर फैन्स जितने खुश नज़र आए उससे ये साफ है कि इस जोड़ी में फैन्स की काफी ज़्यादा दिलचस्पी है।

नागिन ट्राईलॉजी

नागिन ट्राईलॉजी

श्रद्धा कपूर के पास फिलहाल स्त्री 2 के अलावा नागिन ट्राईलॉजी है। लेकिन हॉरर फिल्मों के बीच रणबीर कपूर के साथ कॉमेडी करते देखना काफी शानदार अनुभव हो सकता है। बस अब इंतज़ार है तो किसी आधिकारिक घोषणा का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X