होली के दिन कंधे पर ये किसकी अर्थी उठाए चले रणबीर कपूर, जनाजे में लुटे-पिटे पहुंचे करण-आलिया

Deb Mukherjee Funeral: होली के दिन जहां हर किसी को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ राहा की होली सेलिब्रेशन तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार था तो वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Deb Mukherjee Funeral) की तस्वीरें तो सामने आई लेकिन उनके कंधे पर जनाजा देख हर कोई हैरान रह गया है। इसके साथ ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt Mourns) भी पूरी तरह से शोक में डूबी दिखाई दीं।
होली पर रणबीर-आलिया मातम में
अभिनेता देव मुखर्जी का होली के दिन निधन हो गया है। देव मुखर्जी के निधन की तमाम बॉलीवुड सेलेब्स की होली में मातम में बदलकर बदरंग कर दिया है। होली के दिन ही देव मुखर्जी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद घड़ी में काजोल, करण जौहर से लेकर रणबीर कपूर आलिया भट्ट तक तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए।
आयान मुखर्जी के साथ रणबीर-आलिया की दोस्ती
देव मुखर्जी आयान मुखर्जी के पिता हैं और आयान मुखर्जी रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के सबसे अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में रणबीर कपूर देव मुखर्जी को भी अपने पिता की तरह ही ट्रीट करते थे और उनके अंतिम संस्कार में एक बेटे की ही भूमिका मिभाते दिखाई दिए।
अलीबाग से आनन फानन में लौटे रणबीर आलिया
बता दें कि कल यानी 15 मार्चे को आलिया का बर्थडे है और होली के साथ-साथ इन खास पलों को सेलिब्रेट करने के लिए रणबीर उन्हें लेकर अलीबाग पहुंचे थे। देब मुखर्जी के निधन की खबर सुनने के बाद वे फौरन लौट आए। अयान रणबीर और आलिया के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। दोनों ने 'वेक अप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' और 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा' में साथ काम किया है।
कौन थे देव मुखर्जी
देव मुखर्जी अभिनेत्री काजोल के अंकल थे और दुर्गा पूजा से हर साल ही काजोल रानी मुखर्जी के साथ देव मुखर्जी के वीडियो सामने आते रहते थे। देब मुखर्जी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनकी लाडली भतीजी काजोल की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि वो चाचा के लिए कोई पोस्ट करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications