आलिया भट्ट ने घर के बाहर उतारे चप्पल और चली गई अंदर... पीछे पीछे आए रणबीर कपूर ने उठाए और...

ranbir alia

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Video: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी बी टाउन की लोकप्रिय जोड़ियों में है। इस स्टार कपल की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। ऐसे में आए दिन रणबीर-आलिया की एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से इनका एक और वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रणबीर-आलिया एक साथ हाल ही में आदित्य चोपड़ा के घर पामेला चोपड़ा के निधन पर परिवार के दुख में शरीक होने पहुंचे। इस दौरान रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया कि उनके इस रवैया पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो जैसे ही सामने आया तो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का वायरल वीडियो आदित्य चोपड़ा के घर का है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि रणबीर कपूर और आलिया आदित्य चोपड़ा के घर आते हैं। आलिया घर में एंटर करने से पहले अपनी चप्पल बाहर स्टेयर पर ही उतार देती हैं और अंदर चली जाती हैं।

आलिया के अंदर जाने के बाद रणबीर आते हैं और आलिया की चप्पल को हाथ से उठाते हैं और साइड में अंदर की तरफ रख देते हैं और घर में एंटर हो जाते हैं। रणबीर कपूर के इस जेस्चर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस मौके पर रणबीर और आलिया दोनों ही व्हाइट कलर के कपड़ों में दिखे।

यश चोपड़ा की वाइफ और आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का निधन 20 अप्रैल 74 साल की उम्र में हुआ। पामेला की निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया और सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धांजलि देने लगे। इसके साथ ही बॉलीवुड के दिग्गज सितारे लगातार आदित्य चोपड़ा के जूहु वाले घर गमगीन परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन, जॉन अब्राहम के अलावा कई और सितारों के नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X