OMg..गर्लफ्रैंड कैटरीना से नहीं मिल सकते रणबीर कपूर!
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ आजकल लिव-इन में रह रहे हैं, इस बात से तो सब वाकिफ हैं। लेकिन अब लगता है उनकी खुशी कुछ दिनों के लिए थमने वाली है। हमेशा साथ रहने वाले इस कपल को कुछ समय के लिए दूर रहना पड़ेगा। जी हां, यह आदेश दिया है निर्देशक अभिषेक कपूर ने।

'कोई पो छे' फेम निर्देशक अभिषेक कपूर अपनी आगामी फिल्म 'फितूर' की शूटिंग प्लान कर रहे हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, रेखा और आदित्य राय कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अभिषेक अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और चाहते हैं कि इसकी शूटिंग जल्द लेकिन बेहतरीन ढ़ंग से खत्म की जाए।
आपको बता दें, फितूर की शूटिंग कश्मीर में होनी है, जिसके लिए पूरे स्टारकास्ट को कश्मीर के लिए रवाना होना है। जल्द ही कैट भी कश्मीर का रूख करेंगी। बहरहाल, खबरों के अनुसार, अभिषेक कपूर ने शूट पर जाने से पहले कैट के बॉयफ्रैंड यानि की रणबीर कपूर से कुछ बातें की हैं। उन्होंने रणबीर को कश्मीर या सेट पर आने से सख्त मना किया है ताकि कैट का ध्यान सिर्फ फिल्म पर लगा रहे।
गौरतलब है कि, अब यह आदेश सुनकर रणबीर-कैट का क्या हाल है, यह तो नहीं पता। लेकिन इतना जरूर साफ है कि अभिषेक फितूर के लिए किसी तरह का चांस नहीं लेना चाहते। वैसे रणबीर अब यह जरूर मना रहे होंगे कि कैट के इस फिल्म की शूटिंग जल्द खत्म हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











