शादी नहीं करेंगे, पर कैटरीना के लिये जान दे सकते हैं रणबीर!

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अफेयर और इश्क के चर्चे आजकल सरेआम हो गये हैं। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की बीच के किनारे की जो अतरंग तस्वीरें कुछ दिन पहले मैगजीन में छपी थीं उन्हें लेकर मीडिया कबसे रणबीर से बात करने के लिए बेताब हो रहा था और आखिरकार जब अपनी फिल्म बॉम्बे वेलवेट की पहली शिफ्ट की शूटिंग खत्म की।

मुंबई वापस आए अपनी फिल्म बेशरम के प्रमोशन के लिए तो मीडिया ने पहले ही इवेंट के दौरान रणबीर को एक के बाद एक उनकी और कैटरीना की तस्वीरों को लेकर सवाल पूछने शुरु कर दिये। रणबीर कपूर भी पहले से ही इन सवालों को लेकर काफी तैयार नज़र आए क्योंकि उन्हें भी पता था कि पहली मुलाकात में तो मीडिया उनसे कैट को लेकर ही सवाल पूछेंगी।

रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ को लेकर पूछे गये सवालों के जवाब में कहा कि कैटरीना कैफ के साथ की जो तस्वीरें उनकी लीक हुई थीं वो तस्वीरें उन्होंने किसी मकसद के चलते लीक नहीं कराई थी। कुछ लोगों का मानना है कि रणबीर कपूर अपनी फिल्म बेशरम के प्रमोशन के लिए ये सब कर रहे थे लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं था। रणबीर कपूर ने साफ साफ कहा कि भला फिल्म के प्रमोशन के लिए कोई अपनी पर्सनल तस्वीरें क्यों लीक कराएगा।

कैटरीना कैफ से शादी को लेकर पूछे गये सवालों पर रणबीर कपूर ने कहा कि अभी वो शादी करने नहीं जा रहे हैं और उन्होंने अभी ऐसा कुछ सोचा भी नहीं है। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ दोनों की सगाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी खबरें आ रही थीं। लेकिन इसके बाद एक अखबार को दिये गये बयान में रणबीर कपूर ने साफ साफ कहा कि वो अपने माता पिता और कैटरीना कैफ के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं। अब रणबीर कपूर के इस बयान को सच मानें या फिर मीडिया और कैमरे के सामने बोले गये रणबीर के बयान को सच माना जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X