प्रेम चोपड़ा की बायोपिक कर सकता है ये सुपरस्टार? खुद दिग्गज अभिनेता ने बताया नाम

ranbir kapoor, prem chopra

प्रेम नाम है मेरा, मेरा चोपड़ा.. ये डायलॉग सुनते ही आपके जहन में एक दिग्गज कलाकार प्रेम चोपड़ा का नाम आएगा। इस वक्त उनको लेकर फिर से चर्चा है और पता चला है कि उनकी लाइफ एक फिल्म के जरिए दिखाई जाएगी।

जी हां, हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री के इस शानदार कलाकार के जीवन पर एक फिल्म बननी है जो कि एक बेहतरीन बायोपिक होने वाली है। इसके लिए कई एक्टरों को लेकर चर्चा नहीं हुई है क्योंकि प्रेम चोपड़ा ने खुद ही एक सुपरस्टार का नाम ले डाला है।

प्रेम चोपड़ा का कहना है कि उनकी बायोपिक में कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर होने चाहिए। इस दौरान वो एक वेबसाइट से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, "रणबीर कपूर, वह एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं।

मैं 'एनिमल' में उनके प्रदर्शन से आश्चर्यचकित हूं, वह एक महान अभिनेता हैं। वह सुपरस्टार की श्रेणी में हैं, वास्तव में वह पहले से ही वहां हैं। इसलिए प्रेम चोपड़ा का किरदार निभाने के लिए सही विकल्प हैं।"

इसके बाद उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब ऐलान होगा कि वो प्रेम चोपड़ा की बायोपिक का हिस्सा बनेंगे। हालांकि इस फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

अभिनेता प्रेम चोपड़ा के काम की बात करें तो आखिरी बार वो फिल्म एनिमल में ही नजर आए थे। ये फिल्म 2 दिसंबर, 2023 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था और इसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी थे।

प्रेम चोपड़ा का किरदार ज्यादा लंबा नहीं था लेकिन जब वो स्क्रीन पर आए थे तो काफी दमदार लग रहे थे। प्रेम चोपड़ा ने ज्यादातर फिल्म में विलेन का ही रोल किया है।

More from Filmibeat

Read more about: ranbir kapoor prem chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X