रणबीर कपूर ऑफर लेकर मेरे घर आया था, मैंने दो बार रिजेक्ट किया - कंगना रनौत ने खोले राज़
ये बात उन दिनों की है जब कंगना रनौत, क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों के साथ सुपरस्टार बन चुकी थीं। हालात ये थे कि सलमान से लेकर ऋतिक और अक्षय से लेकर रणबीर तक सब उनके साथ काम करना चाहते थे।
उस दौरान, राजकुमार हिरानी, संजू बायोपिक की कास्टिंग कर रहे थे और उनके दिमाग में एक नाम था जो रणबीर को भी बेहद पसंद था। वो नाम था कंगना रनौत।

रणबीर कपूर, कंगना रनौत के घर, संजू का ऑफर लेकर पहुंचे। कंगना को ये रोल ज़्यादा पसंद नहीं आया। बाद में इसे कंगना के लिए दोबारा लिखा गया लेकिन कंगना को फिर भी ये रोल पसंद नहीं आया और उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी।
कंगना का मानना था कि वो फिल्में केवल इसलिए नहीं करना चाहती थीं क्योंकि उसमें कोई सुपरस्टार है। इसके बाद अनुराग बसु, किशोर कुमार बायोपिक पर काम करना शुरू कर चुके थे।
इस फिल्म में रणबीर कपूर, किशोर कुमार की भूमिका में दिखाई देने वाले थे और कंगना रनौत को मधुबाला का रोल ऑफर किया गया। वो फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई।
वैसे कंगना रनौत और रणबीर कपूर का कनेक्शन तानों का ज़्यादा रहा है। कंगना कई इंटरव्यू में रणबीर और आलिया को धोती नज़र आई हैं -


Click it and Unblock the Notifications












