दाल चावल ही ज़िंदगी में बेस्ट होता है, मेरी शादी और आलिया उस दाल चावल का तड़का है: रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी केमिस्ट्री से लगातार फैन्स का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में आए ब्रह्मास्त्र ट्रेलर में उनकी केमिस्ट्री की काफी तारीफ हुई और अब शमशेरा के ट्रेलर लॉन्च पर भी रणबीर कपूर आलिया भट्ट के बारे में बात करते नज़र आए। रणबीर कपूर से किसी ने आलिया भट्ट के साथ शादी के बाद की ज़िंदगी के बारे में पूछा।
रणबीर ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे पता है कि मेरी ही फिल्म का बड़ा फेमस डायलॉग है कि शादी Is दाल चावल for 50 साल till you die. Life में थोड़ा हक्का नूडल्स, कीमा पाव, टंगड़ी कबाब होना चाहिए। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि दाल चावल खाना ही बेस्ट होता है। मैं ये अनुभव से बता रहा हूं।
Recommended Video

रणबीर की बात सुनते ही लोग काफी खुश हुए। रणबीर ने आगे बताया कि अगर उनकी ज़िंदगी अब दाल चावल जैसी है तो उस दाल चावल के साथ का पापड़, अचार, तड़का सब कुछ आलिया भट्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications